अमेरिका के हाॅस्पिटल में फायरिंग, हमलावर चिकित्सक की मौत
अमेरिका के हाॅस्पिटल में फायरिंग, हमलावर चिकित्सक की मौत
Share:

न्यूयार्क। अमेरिका के न्यूयाॅर्क में एक चिकित्सालय के चिकित्सक ने गोलीबारी की। हमलावर ने बाद में खुद को भी गोली मार दी। गोली लगने से उसकी मौत हो गई। हमलावर की पहचान हेनरी बेलो के तौर पर हुई है। उसे अस्पताल प्रशासन ने नौकरी से निकाल दिया था। इसके बाद वह तनाव में था। गौरतलब है कि वर्ष 2015 में चिकित्सक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

चिकित्सक द्वारा गोलीबारी किए जाने के दौरान करीब 6 लोग घायल हो गए और एक चिकित्सक की मौत हो गई। घायलों को उपचार दिया गया है। दरअसल चिकित्सक फेमिलि मेडिसिन का विशेषज्ञ था। इय चिकित्सक ने सफेद रंग का एप्रेन पहन रखा था। यह ब्रांक्स लेबनन चिकित्सालय की 16 वीं और 17 वीं मंजिल पर पहुंचा था और इसने खुद को आग लगाने का प्रयास भी किया था।

चिकित्सालय में हुई फायरिंग में घायल हुए 5 लोगों की हालत गंभीर है। इस मामले में रूबेन डियाज ने एक चैनल से कहा था कि बंदूकधारी हेनरी बेलो को अस्पताल ने नौकरी से निकाल दिया था।

भारत ने छुआ सफलता का आसमान, इसरो ने लाॅन्च किए 31 सैटेलाईट

अमेरिकी थिंक टैंक ने दी पाकिस्तान को आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी

अरब देशों ने विवाद खत्म करने के लिए क़तर को 13 सूत्रीय मांग पत्र भेजा

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -