ब्रिटेन के चिड़ियाघर में आग लगने से मचा हड़कंप
ब्रिटेन के चिड़ियाघर में आग लगने से मचा हड़कंप
Share:

लंदन। ब्रिटेन के लोकप्रिय लंदन जू चिड़ियाघर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हालात ये हो गए कि आग तेजी से चिड़ियाघर में फैली। आग की चपेट में आने से आर्डवार्क सूअर प्रजाति के एक पशु की मौत हो गई। आग लगने के चलते चिड़ियाघर के कर्मचारियों के साथ लगभग 8 लोग झुलस गए। हालांकि आग लगने के बाद चिड़ियाघर में मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया मगर आग को नियंत्रित नहीं किया जा सका।

ऐसे में फायरकर्मियों और आपदा प्रबंधन दल को सूचना दी गई। दमकलकर्मियों ने काफी देर की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया। आग से झुलसे लोगों और जानवरों को चिकित्सा सुविधा दी गई। उन्हें एंबुलेंस से चिकित्सालय ले जाया गया।

आग लगने के कारण 9 वर्ष का आर्डवार्क गंभीर रूप से झुलस गया और उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में जांच की जा रही है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आग लगने की घटना के बाद चिड़ियाघर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जांच पूर्ण होने और अगले आदेश तक के लिए चिड़ियाघर को बंद कर दिया गया है।

कमज़ोर दिल वाले नहीं जा सकते इस बेहतरीन स्विमिंग पूल में

ब्रिटेन में ड्रग स्मगलिंग के मामले में भारतीय मूल के व्यक्ति को सजा

जानिए क्या होता है क्रिसमस डे पर लंदन का नज़ारा

लंदन में इंजीनियरिंग के लिए इन कॉलेज में ले सकते है एडमिशन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -