प्लास्टिक फैक्ट्री जलकर खाक,10 की मौत
प्लास्टिक फैक्ट्री जलकर खाक,10 की मौत
Share:

पंजाब। राज्य के लुधियाना में तीन मंजिला भवन में आग लग गई। इस भवन में प्लास्टिक की फैक्ट्री संचालित की जाती है। फैक्ट्री में रखे गए पोलिएस्टर तत्व ने तेजी से आग पकड़ी। आग लगने से 10 लोग मारे गए हैं। मारे गए लोगों में 2 फायरब्रिगेड कर्मचारी हैं। आग लगने और विस्फोट से इमारत ढह गई है। अब यहां पर इमारत का मलबा बिखरा हुआ है। ऐसे में राहत दल को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। संभावना जताई जा रही है कि इमारत के मलबे में करीब 12 लोग फंसे हुए हैं। 

 आग लगने के कारणों को लेकर जानकारी नहीं मिली है लेकिन प्रारंभिक तौर पर शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है। आग उस समय लगी जब फैक्ट्री में कुछ और लोग कार्य कर रहे थे।

पोलिएस्टर और प्लास्टिक की सामग्री आग की चपेट में आकर पिघलने लगी और ऐसे में तेजी से आग फैक्ट्री में फैल गई। बीच - बीच में फैक्ट्री में  विस्फोट होता रहा। जिसके कारण आग बुझाने के कार्य में मुश्किलों का सामना करना पड़ गया।

मृतकों में शामिल कुछ लोगों की पहचान इंदरपाल सिंह, अग्निशमन अधिकारी सिमोन गिल और अग्निशमनकर्मी पूरन सिंह के तौर पर हुई है। जबकि हादसे में चौथे मृतक की पहचान नहीं हो पा रही है। मृतकों के शव बुरी तरह से झुलस गए थे।जो लोग घायल हुए हैं उन्हें चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। उन्हें उपचार दिया जा रहा है। फैैक्ट्री में लगी आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री में रखा सामान जलकर खाक हो गया।

इस घटना के बाद राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर अपनी संवेदनाऐं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि इस घटना से वे दुखी हैं। हादसे के बाद अब मलबे को हटाने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में एनडीआरएफ का दल सक्रिय हो गया है। मलबे में अभी कुछ अन्य लोगों के फंसे होने की संभावना है।

बदमाशों ने की कोर्ट में फायरिंग

गुजरात चुनाव: कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, पटेलों को मिला मौका

भारत-श्रीलंका के बीच हुए पहले टेस्ट मैच के कोहली ने खोले राज

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -