मेरठ के कैरम बोर्ड कारखाने में लगी भीषण आग
मेरठ के कैरम बोर्ड कारखाने में लगी भीषण आग
Share:

मेरठ: हाल ही में यहां जनपद में रिहायशी इलाके में अवैध रूप से चल रहे कैरम बोर्ड बनाने के कारखाने में भीषण आग लग गई है। मिली जानकारी के मुताबिक आग का धुआं आसपास के घरों में घुस गया और ऐसा होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है इमारत के पास बने घरों की दीवार तक चटक गई है। वहीँ बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया जिन्होंने आग पर बड़ी मशक्‍कत करने के बाद काबू पाया। आप सभी को हम यह भी बता दें कि नासिर नाम के शख्स का लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में कैरम बोर्ड बनाने का कारखाना है।

वहीँ देर रात धुआं उठता देखने के बाद आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दे दी। उसके बाद दमकल विभाग तुरंत आया और काम में लग गया। बताया जा रहा है कारखाने के अंदर कैरम बनाने की लकड़ी, बने हुए बोर्ड और सिलेंडर रखे हुए थे। वहीँ इसी वजह से आग पूरे गोदाम में फैल गई। देखते ही देखते आग की वजह से कारखाने के आसपास बने घरों में धुआं भर गया और कई बच्चे बेहोश होते चले गए। वहीँ इस दौरान दमकल विभाग ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत कई और उसके बाद भीषण आग पर काबू पाया।

इस मामले में अग्निशमन अधिकारी ने कहा है कि, 'आग बुझाने के लिए एक दर्जन गाड़िया लगीं। इसके अलावा आग लगने के कारण का स्पष्ट पता नहीं चला है। कारखाने के अंदर दो सिलेंडर रखे हुए थे। आग लगने पर सिलेंडर धमाके के साथ फट गए। हालांकि, गनीमत रही कि धमाके में कोई घायल नहीं हुआ। आग की वजह से आसपास के घरों की दीवारों में भी दरार आ गई। वहीं, स्थानीय लोगों ने रिहायशी इलाके में अवैध रुप से चल रहे कारखाने के खिलाफ हंगामा किया।'

BB14 से बाहर आते ही बोली गौहर खान- 'पवित्रा मुंह पर गाली...'

बिहार चुनाव: गया में पीएम मोदी का हमला, कहा- अब बिहार को ललचाए हुए लोगों से रहना है सतर्क

विजय वर्मा ने बॉलीवुड में अपने संघर्ष को लेकर किया खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -