राखी सावंत के पति पर दर्ज हुआ रेप का मुकदमा, इंटीमेट तस्वीरें लीक करने की दी धमकी
राखी सावंत के पति पर दर्ज हुआ रेप का मुकदमा, इंटीमेट तस्वीरें लीक करने की दी धमकी
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर एक्ट्रेस राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी की परेशानियां बढ़ती ही जा रही हैं। एक ओर राखी ने आदिल के खिलाफ मार-पीट करने और धोखा देने का आरोप लगाया है। वहीं, इसी बीच अब आदिल खान के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज होने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स हैं कि ईरान की एक छात्र ने आदिल पर बलात्कार का मामला दर्ज करवाया है। 

राखी सावंत के हस्बैंड आदिल खान के खिलाफ मैसूर में FIR दर्ज हुई है। आदिल के खिलाफ ईरान की एक छात्रा ने मैसूर के वीवी पुरम थाने में बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया है। आदिल के खिलाफ FIR आईपीसी की धारा 376, 417,420, 504 और 506 के तहत दर्ज की गई है। खबर के अनुसार, ईरान की एक छात्र मैसूर में डॉक्टर ऑफ फार्मेसी की पढ़ाई के लिए भारत आई थी। वो लड़की आदिल खान से डेजर्ट लैब फूड अड्डा में मिली थी। आदिल उस फूड आउटलेट का मालिक था। आहिस्ता-आहिस्ता दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं।  

शिकायत के अनुसार, ईरानी छात्र ने आदिल पर आरोप लगाया है कि उसने शादी का झांसा देकर मैसूर के एक अपार्टमेंट में उसके साथ बलात्कार किया, जहां वे साथ रहते थे। खबर के अनुसार, ईरानी लड़की ने 5 महीने पहले जब आदिल से शादी करने की मांग की तो उसने शादी करने से मना कर दिया तथा कहा कि उसके जैसी कई लड़कियों के साथ, उसके इसी प्रकार के संबंध हैं। जब लड़की ने आदिल को धमकी दी कि वो पुलिस में शिकायत दर्ज कराने जा रही है, तो उसने स्नैपचैट पर दो मोबाइल नंबरों से लड़की की कुछ इंटीमेट तस्वीरें उसे भेजीं। लड़की ने अपनी शिकायत में दोनों मोबाइल नंबर भी बताए हैं। आदिल ने लड़की को धमकाते हुए कहा कि वो उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर देगा तथा उसके माता-पिता को भी फॉरवर्ड कर देगा। उसने धमकी भी दी कि यदि लड़की ने उसके खिलाफ कोई शिकायत की तो वो उसे जान से मार देगा। राखी सावंत ने भी आदिल पर उनके साथ मार-पीट करने का इल्जाम लगाया है। राखी का दावा है कि आदिल उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव करता था। उन्हें बेहरमी से मारता था। राखी ने आदिल पर ये भी इल्जाम लगाया है कि आदिल का कई दूसरी लड़कियों के साथ अफेयर है। राखी की शिकायत के पश्चात् आदिल को पुलिस ने गिरफ्त में लिया। अब आदिल पर बलात्कार का मुकदमा भी दर्ज हो गया है। 

अचानक इतना बिगड़ गया रुबीना दिलैक का चेहरा, देखकर फैंस को लगा झटका

TV की इस सीधी सादी बहु का ये अवतार देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

वैलेंटाइन डे आते ही बेकाबू हुए करण-तेजस्वी, कैमरे के सामने पार की हदें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -