जेटली ने साधा विपक्ष पर निशाना, बोले- कांग्रेस और राहुल गांधी समय से 48 साल पीछे
जेटली ने साधा विपक्ष पर निशाना, बोले- कांग्रेस और राहुल गांधी समय से 48 साल पीछे
Share:

नई दिल्ली : देश में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। जेटली ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी समय से 48 साल पीछे हैं। वे 2019 के चुनाव 1971 के एजेंडे पर लड़ रहे हैं, जबकि इतने समय में देश की सामाजिक और आर्थिक स्थिति काफी बदल चुकी है। 

राहुल गाँधी पर राजद्रोह का केस, सुप्रीम कोर्ट ने कही ये बात

कुछ ऐसा बोले जेटली  

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जेटली ने कहा कि राहुल गांधी में अब हार की निराशा दिखने लगी है, क्योंकि राफेल जेट सौदे और कारोबारियों के कर्ज माफी की फर्जी कहानी हवा हो गई है। चुनाव के दौरान कोई इन बातों को नहीं पूछ रहा। उनकी हताशा तब दिखाई देने लगी जब उन्होंने अरविंद केजरीवाल का खेल समझे बगैर दिल्ली में आम आदमी पार्टी को चार लोकसभा सीट ऑफर कर दीं।

पीएम मोदी की आमदनी और संपत्ति के बारे में बड़ा खुलासा, जानिए कहाँ करते हैं निवेश

2014 से बड़ा बहुमत आएगा 

जानकारी के मुताबिक जेटली ने कहा कि राहुल की निराशा चरम पर तब पहुंच गई, जब उन्होंने और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी पर जुबानी हमले का काम राज ठाकरे को दे दिया। वो भी बिना यह समझे कि इसका उत्तर प्रदेश, बिहार और बाकी उत्तरी राज्यों पर क्या असर पड़ेगा। पहले तीन राउंड की वोटिंग पर जेटली ने कहा कि भाजपा की सीटों में काफी उभार आना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब क्षेत्रीय पार्टियों और भाजपा से मुकाबला नहीं कर सकती। जमीन पर जो स्थिति है उससे लगता है कि इस बार 2014 से बड़ा बहुमत आ सकता है। 

बहराइच लोकसभा सीट: 2014 में सावित्री फुले ने खिलाया था कमल, लेकिन वो हो गईं बागी और अब ....

कुशीनगर में सीएम योगी ने भरी हुंकार. कहा- अबकी बार 400 पार

लद्दाख लोकसभा सीट: क्या दोबारा खिल पाएगा कमल, 6 मई को है वोटिंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -