ओडिशा में फेनी के बाद अब तक पटरी पर नहीं लौट पाई है कई जिंदगियां
ओडिशा में फेनी के बाद अब तक पटरी पर नहीं लौट पाई है कई जिंदगियां
Share:

भुवनेश्वर : ओडिशा में महीने भर पहले आए तूफान के बाद लोगों की जिंदगी अभी भी सामान्य नहीं हुई है। राज्य के तटीय जिलों में रहने वाले करीब 1 लाख 64 हजार परिवारों के पांच लाख से ज्यादा लोग अंधेरे में रह रहे हैं। अधिकारियों कि माने तो 3 मई को आए तूफान से केवल पुरी जिले के 2 लाख 91 हजार 171 में से 1 लाख 51 हजार 889 लोगों को अभी भी बिजली नहीं मिली है।

घर में अचानक लगी आग से जलकर ख़ाक हुई बुजुर्ग महिला

इतने लोग हुए प्रभावित 

जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने बताया, जिले में फैनी तूफान ने बुरी तरह बिजली व्यवस्था को बर्बाद कर दिया था। तूफान से राज्य के 14 जिलों में रहने वाले 1.65 करोड़ लोग प्रभावित हुए। इसमें 64 लोगों की मौत हुई थी, जिसमें 39 पुरी जिले के थे। अधिकारियों ने कहा कि 25 लाख 1 हजार 131 लोग बिजली से प्रभावित हुए थे। इनमें 23 लाख 36 हजार 584 लोगों को बिजली मिल चुकी है। तूफान से अंगुल, ढेंकानाल, कटक, पुरी, नयागढ़, खुर्दा, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर और जाजपुर जिले प्रभावित हुए। इन इलाकों में पीने का पानी, बैंकिंग, दूरसंचार और अन्य सेवाओं को बहाल किया जा चुका है।

हिमाचल के कई जिलों में अचानक बदला मौसम जमकर हुई ओलावर्ष्टि और बारिश

इसी के साथ राज्य और केंद्र सरकार को काफी पहले तूफान की जानकारी मिल चुकी थी। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी युद्धस्तर पर की गई थी। इस बार 12 लाख लोगों को बचाया गया। 26 लाख लोगों को मैसेज कर तमाम जानकारियां दी गईं। इसके अलावा 43 हजार कर्मचारियों और वॉलंटियर्स को हालात से निपटने के लिए तैनात किया गया था। 

फतेहपुर में हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

जशपुरनगर में आसमानी बिजली गिरने से महिला की मौत

भीषण गर्मी के बीच कुछ शहरों में आया जानलेवा तूफ़ान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -