नामीबिया से लाए गए 8 चीतों में से एक मादा 'साशा' की मौत, किडनी इन्फेक्शन से थी पीड़ित
नामीबिया से लाए गए 8 चीतों में से एक मादा 'साशा' की मौत, किडनी इन्फेक्शन से थी पीड़ित
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाई गई मादा चीता ‘साशा’ अब हमारे बीच नहीं रही। वह पिछले कई महीनों से किडनी में हुए इंफेक्शन से पीड़ित थी। दरअसल, भारत आने से पहले ही उसके किडनी में संक्रमण हो गया था। सोमवार (27 मार्च) को बीमारी से जूझती साशा ने दम तोड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नामीबिया से भारत लाई गई मादा चीता साशा को कूनो नेशनल पार्क के बड़े बाड़े में बनाए गए कंपार्टमेंट नंबर 5 में रखा गया था।

बता दें कि इस कंपार्टमेंट में साशा के साथ दो अन्य मादा चीता सवाना और सियाया भी रह रही थीं। कूनो नेशनल पार्क में चीतों की निगरानी करने वाली टीम ने 22 जनवरी 2023 को पाया कि साशा बीमारी से जूझ रही है। इसके बाद उसे एक अन्य बाड़े में शिफ्ट कर दिया गया। बीमारी के कारण वह खाना भी नहीं खा रही थी। इसके बाद उसका ब्लड टेस्ट किया गया। इस टेस्ट में पता चला कि उसके किडनी में इंफेक्शन हो गया है। कूनो नेशनल पार्क में मौजूद 3 डॉक्टर और भोपाल से पहुँची डॉक्टरों ने भी उसका मेडिकल टेस्ट किया। इस जाँच में भी किडनी में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून के वरिष्ठ वैज्ञानिकों और कूनो नेशनल पार्क ने नामीबिया के चीता कंजर्वेशन फाउंडेशन से साशा के उपचार को लेकर डिटेल माँगी।

इस रिपोर्ट में 15 अगस्त 2022 को नामीबिया में लिए गए आखिरी ब्लड टेस्ट में साशा के खून में क्रियेटिनिन का स्तर 400 से अधिक पाया गया। इससे इस बात की भी पुष्टि हुई है कि नामीबिया से भारत आने से पहले ही मादा चीता साशा को किडनी में संक्रमण था। हालाँकि इसके बाद डॉक्टरों की टीम लगातार उसके उपचार में लगी रही। इस दौरान अफ्रीका के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों से भी भारतीय डॉक्टर निरंतर संपर्क में थे। मगर, संक्रमण बढ़ जाने की वजह से उसके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा था। निरंतर बिगड़ते स्वास्थ्य के बाद सोमवार (27 मार्च 2023) को उसकी मौत हो गई।

बता दें कि 17 सितंबर 2022 को पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 8 चीतों को नामीबिया से भारत लाया गया था। पीएम मोदी ने ही इन चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था। इन 8 चीतों में से 5 मादा और 3 नर थे। इसमें से एक मादा चीता साशा दुनिया छोड़ चुकी है। बाकी के 7 चीते स्वस्थ हैं और वह खुलकर शिकार भी कर रहे हैं।

भाजपा नेता ने यूपी पुलिस को लगाया 78 लाख का चूना, FIR दर्ज, एक्शन शुरू

'भाजपा जितना अधिक जीतेगी, विपक्ष का हमला उतना ही बढ़ेगा..' - संसदीय दल की बैठक में बोले पीएम मोदी

बंगाल: बेलूर मठ में राष्ट्रपति मुर्मू ने की पूजा, विश्व भारती के दीक्षांत समारोह में भी होंगी शामिल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -