पिता चला रहे किराने की दुकान और बेटे के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जाँच में जुटी टीम
पिता चला रहे किराने की दुकान और बेटे के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जाँच में जुटी टीम
Share:

पूर्णिया: बिहार से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ पूर्णिया निवासी बिजली विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर संजीव कुमार गुप्ता के पास से लगभग 7 करोड़ की संपत्ति प्राप्त हुई है। इसमें 40 लाख रुपए कैश तथा 15 लाख रुपए की गाड़ी भी सम्मिलित है। जबकि पिता गांव में ही किराने की दुकान चलाकर अपना गुजारा करते है। इंजीनियर संजीव को गांव में प्यार से लोग गुड्डू नाम से पुकारते हैं। 

जिले के मरंगा ओपी इलाके के गोआसी गांव निवासी बनारसी गुप्ता के पुत्र संजीव कुमार गुप्ता मधेपुरा जिला स्थित नाना-नानी के घर पर पढ़ाई की। तत्पश्चात, साल 2012 में बिजली विभाग में नौकरी मिली। कुछ ही सालों में उन्होंने आय से ज्यादा संपत्ति अर्जित कर ली। भले ही संजीव कुमार गुप्ता करोड़ों के मालिक हैं किन्तु उनके पिता अभी भी जीविकोपार्जन के लिए गांव में ही किराने की दुकान चलाते हैं। भाई पूर्णिया में मानव बल के तौर पर बिजली विभाग में ही काम करता है। 12 घंटे से विजिलेंस की टीम घर पर ही जांच पड़ताल कर रही है। इस के चलते टीम को जमीन के कागजात भी प्राप्त हुए हैं। संजीव गुप्ता ने कुछ दिन पहले ही कई बीघा जमीन ऊंचा दाम लगाकर खरीदी है। 50 लाख रुपए से ज्यादा का मक्का का स्टॉक भी घर पर ही बने गोदाम में प्राप्त हुए हैं। संजीव कुमार गुप्ता का छोटा भाई राहुल कुमार गुप्ता बीटेक की पढ़ाई दिल्ली में रहकर कर रहा है। वहीं एक भाई ललन कुमार गुप्ता बिजली विभाग में लाइनमैन के तौर पर काम करता है।

मुख्य केन्द्र

04 ठिकानों पर निगरानी ने की छापेमारी
10 घंटे तक विजिलेंस की टीम ने घर में की जांच
30 लाख से अधिक का निवेश

वही संजीव कुमार गुप्ता की पत्नी एक बैंक में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। फिलहाल विजिलेंस की टीम के द्वारा बारीकी से कागजात की तहकीकात की जा रही है। इस मामले में कई अहम कागजात भी प्राप्त होने की संभावना स्थानीय लोगों के द्वारा जताई जा रही है। 10 सदस्यीय विजिलेंस की टीम बहुत मुस्तैदी के साथ एक-एक कागजों की जांच पड़ताल की। 10 बैंक अकाउंट व दो लॉकर निगरानी की टीम ने किए बरामद हैं। वही अफसरों ने ससुर से पूछा कि ये कैश किसका है तो उन्होंने कहा कि दामाद जी का। ससुराल से अवैध कमाई से खरीदे गए कई जमीन के दस्तावेज, संपत्ति के कागजात तथा निवेश से जुड़े कागजात भी बरामद किए गए हैं। संजीव कुमार गुप्ता के ससुर राज किशोर मंडल भारतीय रेल में कार्यरत है। इंजीनियर संजीव कुमार गुप्ता पर 19 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया गया था। पटना निगरानी की दो गाड़ी में 10 अधिकारी कार्रवाई करने पहुंचे थे। इस रेड में एक महिला अधिकारी भी सम्मिलित थीं, जो घर वालों से पूछताछ की। साथ ही लोकल पुलिस की भी मदद ली गई। लोकल पुलिस के एक ASI रैंक के पुलिस अधिकारी के अतिरिक्त 4 सिपाही एवं 2 महिला सिपाही भी रेड में सम्मिलित थे। पूर्णिया में भी कई जमीन के कागजात, रजिस्ट्री के पेपर्स बरामद किए गए हैं। संजीव के 3 बेटे हैं। गांव में इन्हें गुड्डू नाम से लोग पुकारते हैं। इस रेड से पूरे क्षेत्र में हड़कंप देखी गयी।

इंदौर में आज मनाया जा रहा नो-कार डे! कलेक्‍टर बस से तो महापौर ई-‍बाइक से पहुंचे कार्यस्थल

डॉ रमन सिंह और संबित पात्रा को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने किया बरी, कांग्रेस ने दर्ज कराया था केस, पुलिस को भी पड़ी फटकार

RBI में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जल्द कर लें आवेदन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -