सोनम कपूर के मां बनते ही ख़ुशी से झूमे पिता अनिल कपूर, कही ये बात
सोनम कपूर के मां बनते ही ख़ुशी से झूमे पिता अनिल कपूर, कही ये बात
Share:

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों को एक बहुत प्यारी खबर दी। इस कपल ने बताया कि वो माता पिता बन गए हैं और सोनम ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है। सोनम और आनंद के इस नोट को पढ़कर लोग बहुत खुश है तथा लोग उन्हें जीवन के इस खुशहाली भरे पल के लिए जमकर बधाई दे रही है। दूसरी तरफ सोनम के पिता, बॉलीवुड के अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने बच्चे के ग्रैंड पेरेंट्स की ओर से एक बहुत प्यारा नोट सोशल मीडिया पर साझा किया है। 

अनिल कपूर ने लिखा, '20 अगस्त 2022 को, हमें हमारे परिवार के सबसे नए सदस्य का अराइवल अनाउंस करते हुए बहुत खुशी हो रही है। सोनम एवं आनंद को एक हेल्दी बेबी बॉय हुआ है और हम इससे अधिक खुश नहीं हो सकते। हमारा दिल गर्व, और नए पेरेंट्स और उनके खूबसूरत एंजेल के लिए प्यार से फूला जा रहा है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

वही इस नोट को उन्होंने अपने एवं अपनी वाईफ सुनीता के नाम के साथ-साथ, आनंद के पेरेंट्स- हरीश और प्रिया आहूजा के ओर से साइन किया। अनिल ने लिखा, 'खुशी में सराबोर ग्रैंड पेरेंट्स'। अपने नोट में अनिल कपूर ने एक्साइटेड आंटी और अंकल के लिए अपनी छोटी बेटी रिया कपूर और उनके हस्बैंड करण बूलानी, बेटे हर्षबर्धन कपूर और आनंद के भाई अनंत आहूजा का नाम लिखा।

अपनी माँ के डायमंड ईयररिंग्स पहनकर रणवीर ने करवाया फोटोशूट

इवेंट पर ऐसी ड्रेस पहनकर पहुँच गई सरगुन मेहता, कपड़े बदलकर आना पड़ा बाहर

सोनम कपूर के घर आया नन्हा मेहमान, एक्ट्रेस ने खुद पोस्ट कर बताया बेटा हुआ या बेटी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -