गर्मी में पहनना पसंद है जंपसूट तो अपनाए जाह्नवी कपूर के लुक्स
गर्मी में पहनना पसंद है जंपसूट तो अपनाए जाह्नवी कपूर के लुक्स
Share:

गर्मी के दिनों में अधिकतर लड़कियां जंपसूट पहनती है। वैसे यह ऐसी ड्रेस है जो आपको एक एलीगेंट और स्टाइलिश लुक देते हैं। जी हाँ और अगर आपको जंपसूट पहनना पसंद है तो आप जाह्नवी कपूर के इन लुक्स को भी रिक्रिएट कर सकती हैं। हमे यकीन है आप इन जंपसूट में बेहद खूबसूरत दिखेंगी। आइए बताते हैं इनके बारे में।

रेड जंपसूट - अगर आप पार्टी में जाने का प्लान बना रही हैं तो जाह्नवी कपूर का ये लुक रिक्रिएट कर सकती हैं। जी हाँ, इस लुक में जाह्नवी ने रेड कलर का जंपसूट पहना हुआ है। वहीं अपने बालों को खुला स्ट्रेट रखा। इसी के साथ रेड कलर की लिपस्टिक में जाह्नवी बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।

मिलिट्री ग्रीन - आप जाह्नवी के इस लुक को भी अपना सकती है। इसमें उन्होंने मिलिट्री ग्रीन कलर का जंपसूट पहना हुआ है। वैसे आप इस तरह का जंपसूट आउटिंग के लिए पहन सकती हैं। इसी के साथ जाह्नवी ने ब्लैक बूट्स पहने हैं और अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए लाइट मेकअप किया है।

लाइट ब्लू जंपसूट - आप गर्मियों के लिए इसे पहन सकती है। जी हाँ, आप गर्मी के मौसम में जाह्नवी कपूर के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। आप देख सकते हैं जाह्नवी ने लाइट ब्लू कलर का बैकलेस जंपसूट पहना हुआ है और वह कितनी अच्छी लग रहीं हैं।

फ्लोरल प्रिंटेड जंपसूट - आउटिंग के लिए ये फ्लोरल प्रिंटेड जंपसूट एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। जी हाँ, आप देख सकते हैं जाह्नवी कपूर ने फ्लोरल प्रिंटेड ब्लैक जंपसूट पहना हुआ है। वहीं अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए डैंटी गोल्ड नेकलेस, ब्रेसलेट और इयररिंग्स पहने हैं। इसके साथ हाई हिल्स कैरी किए हैं।

भीषण गर्मी में कैसे रखें अपना ख्याल, अपनाएं अभिनेत्री रागिनी खन्ना की ये स्पेशल टिप्स

गर्मी में जा रही हैं पार्टी में तो पहन सकती है ऑर्गेंजा साड़ी

ईद पर दिखना है सबसे खूबसूरत तो पहने ये ड्रेस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -