फारुख : आखिर कालेधन का हुआ क्या...?
फारुख : आखिर कालेधन का हुआ क्या...?
Share:

मेरठ : जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला द्वारा कहा गया है कि देश विरोधी नारों से देश पर कोई असर नहीं हुआ है। इस तरह की बातों से देश टूटेगा नहीं। उन्होंने कहा कि नारेबाजी तो आम है यह तो कश्मीर में भी होती रहती है। उनका कहना था कि देश विरोधी नारों से देश टूटा भी नहीं है। जम्मू - कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला किया। वे धौलड़ी गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने भाजपा के चुनाव के पूर्व रोजगार दिलवाए जाने की बात पर हमला किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री द्वारा कहा गया है कि विदेशों में जमा कालेधन पर कोई ठोस कार्य नहीं हुई। इतना समय लग जाने के बाद भी इस विषय पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। इस दिशा में कोई कार्रवाई भी नहीं हुई है। आतंकी इसका लाभ उठा रहे हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव व्याप्त होने को लेकर जम्मू - कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला ने कहा कि जमीन का निर्णय लड़ाई के मैदान पर नहीं हो सकता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अचानक पाकिस्तान जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सही कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस तरह की यात्रा से दिलों के फांसले कुछ कम होंगे। हालांकि आतंकवाद के मसले पर उन्होंने कहा कि देश के विकास हेतु आतंकवाद की समाप्ति आवश्यक है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -