किसानों के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर की भावुक कविता
किसानों के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर की भावुक कविता
Share:

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने वीडियो, अपनी तस्वीरों से सभी को मदहोश करती हैं। सोनाक्षी इस समय अपनी एक पोस्ट को लेकर चर्चाओं में है। जी दरअसल यह पोस्ट उन्होंने कृषि कानूनों को लेकर की है। जी हाँ, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है जो किसानों को समर्पित एक कविता है। जी दरअसल सोनाक्षी ने काफी समय पहले ट्विटर को अलविदा कह दिया है और अब वह केवल इंस्टाग्राम पर अपडेट्स करती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

अब हाल ही में एक्ट्रेस ने किसानों के लिए वरद भटनागर द्वारा लिखी गई इस बेहद भावुक कविता को पढ़ते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आप देख सकते हैं इस कविता का शीर्षक है ‘क्यों’। जी दरअसल सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और इसके बैकग्राउंड में वह कविता को पढ़ रही हैं। आप देख सकते हैं इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, 'नजरें मिलाके खुद से पूछो- क्यों?’ यह कविता उन हाथों को समर्पित है जिनकी वजह से हम रोज भोजन करते हैं।'

क्या बोल रहीं हैं सोनाक्षी -
क्यों, सब पूछते हैं क्यों हम सड़कों पर उतर आए हैं।
खेत खलिहान के मंजर छोड़े, क्यों बंजर शहरों में घुस आए हैं
ये माटी, बोरी, हसिया, दरांती वाले हाथ, क्यों हमने राजनीति के दलदल में सनवाए हैं
दही, मक्खन और गुड़ वालों ने क्यों इरादे मशालों से सुलगाए हैं
अरे बूढ़ी आंखों, नन्हें कदमों ने क्यों ये दंगे भड़काए हैं
दंगे, ये तुम्हें दंगे दिखाई देते हैं, क्यों
अपने ही हिस्से की रोटी खाना जायज नहीं है, क्यों
मक्के की रोटी, सरसों का साग, वैसे तो बड़े चटकारे लेते हो
अब उन्हीं के खातिर ये सब करना ठीक नहीं है, क्यों
नजरें मिलाकर जरा खुद से पूछो, क्यों

वैसे अब इस समय सोनाक्षी की ये कविता सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है। लोग तेजी से सोनाक्षी सिन्हा की तारीफें कर रहे हैं। 

अंकिता रैना, दिविज शरण हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर

आज काले हिरण शिकार मामले में 3।30 बजे आएगा फैसला

2020 में हिंदुस्तानियों ने हर दिन 19,000 बार Alexa को कहा 'I LOVE YOU'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -