फैंस का इंतज़ार हुआ ख़त्म, आज रिलीज़ की जाएगी अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा
फैंस का इंतज़ार हुआ ख़त्म, आज रिलीज़ की जाएगी अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा
Share:

कोविड वायरस महामारी की दूसरी लहर के उपरांत सिनेमाघरों की रौनक एक बार फिर से वापस आ गई है।  दरअसल हम बता दें कि दिवाली से ही मूवी की रिलीज का सिलसिला शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में कई धमाकेदार और मच अवेटेड मूवी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जिसमे साउथ मूवी इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार अल्लू अर्जुन की मूवी पुष्पा भी शामिल है। पुष्पा साउथ मूवी इंडस्ट्री की मच अवेटेड मूवी है, जिसको लेकर बीते कई वक़्त से अलग-अलग खबरें आ रही थी।

वहीं मेकर्स भी फैंस का उत्साह मूवी के लिए बनाने के लिए निरंतर टीजर, पोस्टर और ट्रेलर रिलीज़ किए जा चुके है। बता दें कि, पुष्पा फिल्म 17 दिसंबर यानी आज को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाने वाली है। पुष्पा एक तेलुगू मूवी है, जिसमे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना मुख्य किरदार में दिखाई देने वाले है। मूवी को तेलुगु के अलावा हिंदी सहित कई भारतीय भाषाओं में रिलीज करने की मेकर्स की प्लानिंग है।

अगर हम बात करें मूवी पुष्पा की कहानी की तो  ये पूरी कहानी लाल चंदन लकड़ी की तस्करी पर बनाई गई है। जिसमे अभिनेता अल्लू अर्जुन का दमदार अवतार देखने  के लिए मिलने वाला है। जल्द ही इस मूवी को रिलीज़ किया जाने वाला है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि ये फिल्म रिलीज  के उपरांत बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अल्लू अर्जुन ना सिर्फ साउथ के बल्कि नार्थ इंडिया में भी उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। उनकी इस मूवी की रिलीज का इंतजार बहुत वक़्त  से फैंस कर रहे थे, अब मूवी पुष्पा रिलीज के बाद बॉक्स आफिस पर धमाका करने के लिए तैयार है।

इवेंट रद्द होने के बाद भड़के अल्लू अर्जुन के फैंस, एक्टर ने लिखा पोस्ट

एक सामंथा ने की प्रियंका की जमकर बढ़ाई, वीडियो किया शेयर

सर्वाइवर तमिल के पहले संस्करण में विजयलक्ष्मी ने हासिल की जीत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -