शाहरुख को फैंस ने दिया ईद का तोहफा
शाहरुख को फैंस ने दिया ईद का तोहफा
Share:

शाहरुख खान हमेशा अपने फैंस को ईद पर खुश करते हैं, लेकिन इस बार उनके फैंस ने उन्हें ऐसा तोहफा दिया है, जिससे बादशाह फूले नहीं समा रहे हैं। दरअसल, शाहरुख की आने वाली फिल्म जीरो के टीजर को 24 घंटों के भीतर ही 2 करोड़ 40 लाख व्यूज मिल चुके हैं। जीरो का यह टीजर 14 जून को रिलीज किया गया था।

 

 

शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज इंटरटेनमेंट ने एक ट्वीट में जानकारी दी कि जीरो के टीजर को यूट्यूब पर 1 करोड़ 40 लाख, फेसबुक पर 7.5 लाख और  इंस्टाग्राम पर 2.5 लाख व्यूज ​मिले हैं। शाहरुख इस  समय अमेरिका में अपनी इस फिल्म की शूटिंग में  व्यस्त हैं। जीरो के इस टीजर में शाहरुख के साथ सलमान खान भी दिखाई दिए, जो कि इस फिल्म में मेहमान भूमिका में हैं। 

 

शाहरुख ने फैंस को इस टीजर को इतना पसंद करने के लिए शुक्रिया कहा है। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा,  जीरो ड्रीम साकार करने के लिए सभी का शुक्रिया। बता दें कि इस फिल्म में शाहरुख एक बौने का किरदार निभा रहे हैं और अनुष्का शर्मा व कैटरीना कैफ फीमेल लीड रोल मे दिखाई देंगी। यह ​फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज होगी। 

बेटे अबराम के साथ किंग खान ने दी प्रशंसकों को ईद की मुबारकबाद

ईद की मुबारकबाद देते हुए शाहरुख़ ने जारी किया 'जीरो' का टीज़र

सलमान ने पूरा किया शाहरुख खान का ये सपना

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -