शहनाज गिल के इस वीडियो पर फैंस लूटा रहे है जमकर प्यार
शहनाज गिल के इस वीडियो पर फैंस लूटा रहे है जमकर प्यार
Share:

जानी मानी मशहूर पंजाबी गायिका और अभिनेत्री शहनाज गिल अक्सर ख़बरों में छाई रहती हैं। शहनाज सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिंव रहती हैं। अपने प्रशंसकों के लिए वह आए दिन पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में शहनाज ने सलमान की फिल्म का गाना 'बिल्ली बिल्ली' प्रमोट करने के लिए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया। लोग इसे बहुत पसंद कर रहे हैं। बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान के इस फिल्म को लेकर उनके प्रशंसकों में बहुत क्रेज है। इस बीच फिल्म का नया गाना 'बिल्ली बिल्ली' रिलीज हो गया है।

वही इस गाने में सलमान अभिनेत्री पूजा हेगड़े के साथ शानदार डांस करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों की इस जोड़ी को लोग जमकर पसंद कर रहे हैं। वहीं, इस गाने को फिल्म की टीम के कई एक्टर और एक्ट्रेस अलग-अलग अंदाज से प्रमोट कर रहे हैं। ऐसे में 'बिल्ली बिल्ली' गाने को प्रमोट करने में शहनाज कहां पीछे रहने वाली हैं। उन्होंने इस गाने को अपने तरीके से प्रमोट किया है। 

उन्होंने ब्लैक कलर का ऑउटफिट पहनकर गाने पर वीडियो बनाया है। इस वीडियो में वह बहुत खूबसूरत लग रहीं हैं। सोशल मीडिया पर शहनाज का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उनके प्रशंसक उनकी इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। सलमान की इस फिल्म का गाना 2 मार्च को रिलीज हुआ था। इससे पहले 'नय्यो लगदा' गाना रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया है। आपको बता दे कि सलमान की फिल्म से शहनाज गिल बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। 

उर्फी जावेद ने कर दिखाया अनोखा कारनामा, देखकर लोगों ने पकड़ लिया सिर

एग्स फ्रीज करवाने पर कुछ ऐसी थी रिद्धिमा पंडित की दादी की प्रतिक्रिया, खुद एक्ट्रेस ने किया खुलासा

बॉलीवुड के इस मशहूर अभिनेता को कपिल शर्मा ने सिखाया था पेग बनाना? खुद सुनाया पूरा किस्सा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -