बॉलीवुड के इस मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट को NCB ने किया गिरफ्तार, मिला 11 ग्राम कोकीन
बॉलीवुड के इस मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट को NCB ने किया गिरफ्तार, मिला 11 ग्राम कोकीन
Share:

इन दिनों बॉलीवुड की दुनिया में ड्रग्स का मामला चल रहा है। आप जानते ही होंगे ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जांच में लगी हुई है और अब तक NCB ने कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अब इसी क्रम में NCB ने कार्रवाई करते हुए नामी हेयर स्टाइलिस्ट सूरज गोदांबे को भी गिरफ्तार कर लिया है। जी हाँ, मिली जानकारी के मुताबिक NCB ने आरोपी के पास से 11 ग्राम कोकीन भी बरामद कर ली है। जी दरअसल आरोपी सूरज के बारे में बात करें तो वह एक मेकअप आर्टिस्ट हैं और इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम है।

फिलहाल NCB आरोपी से पूछताछ कर रही है और जल्द ही कुछ और अहम खुलासे हो सकते हैं। वैसे सूरज गोदांबे बॉलीवुड के मशहूर प्रोडक्शन हाउस में मेकअप डिपार्टमेंट का हेड है, और उनका बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों के साथ रिश्ता है। वैसे आप सभी जानते ही होंगे बीते दिनों ही एनसीबी (NCB) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स केस में मुंबई में कई जगहों पर छापेमारी की थी।

इसी बीच ड्रग्स सप्लाई करने वाले दो संदिग्धों को गिरफ्तार भी किया था। गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों से 2.5 करोड़ रुपये की चरस बरामद हुई थी। इस ड्रग्स के केस में अब तक अनुज केशवानी, रिया चक्रवर्ती और शोविक चक्रवर्ती, भारती सिंह, दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, तक के नाम आ चुके हैं।

दिव्या भटनागर के भाई ने शेयर किये स्क्रीनशॉट्स, कहा- 'गगन गबरू को फांसी हो'

ब्राजील ने शुरू की पांच साल की भ्रष्टाचार विरोधी योजना

संजना सांघी का नया ऐड देख भड़की ये अदाकारा, कहा- 'पुरुषों के खिलाफ घरेलू हिंसा...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -