AN-32 विमान में सवार लोगों के परिजन जी रहे खौफ में
AN-32 विमान में सवार लोगों के परिजन जी रहे खौफ में
Share:

नई दिल्ली : बीते चार दिनों से भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान लापता है। तमाम कोशिशों के बावजूद अब तक विमान का कुछ पता नहीं चल पाया है। इस विमान में कुल 29 लोग सवार थे। जिसमें भारतीय वायुसेना के 12 जवान, 6 क्रू मेंबर, 1 नौसैनिक, 1 सेना का जवान और एक ही परिवार के 8 सदस्य मौजूद थे।

इन लोगों का परिवार इनकी सलामती की दुआ तो कर रहा है, लेकिन साथ ही खौफ में भी जी रहा है। समय के बढ़ने के साथ ही ये परिवार अदीर हो रहा है। विमान के को पायलट पंकज नंदेल के घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है। परिजन एक-दूसरे को सांत्वना दे रहे है कि वो सही-सलामत वापस आ जाएंगे।

पंकज के पिता ने बताया कि कुछ दिनों बाद उनकी शादी है, इसलिए घर में जश्न का माहौल है, लेकिन इस खबर के बाद से माहौल गमगीन हो गया है। इसके अलावा विमान में सवार ओड़िशा के जजपुर के पूरन चंद्र सेनापति के घर वालों को जब से विमान के लापता होने की सूचना मिली है, तब से वो सहमे हुए है।

पूरन के घरवालों ने कहा कि हम बस भगवान से प्रार्थना कर रहे है कि वो सही सलामत वापस आ जाए। बता दें कि AN 32 विमान चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर जाने के दौरान ही लापता हो गया था। बचाव अभियान में एक पनडुब्बी, 8 विमान और 13 पोतों को लगाया गया है। हांला कि सेना परिवार वालों को पल-पल की जानकारी दे रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -