गिरफ्तार हुआ ISRO का फेक साइंटिस्ट, लोगों से बोला- 'चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल मैंने किया डिजाइन'
गिरफ्तार हुआ ISRO का फेक साइंटिस्ट, लोगों से बोला- 'चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल मैंने किया डिजाइन'
Share:

सूरत: गुजरात की सूरत पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो स्वयं को बीते कई वर्षों से ISRO एवं NASA का साइंटिस्ट बता रहा था। पुलिस ने बताया कि इस व्यक्ति ने स्वयं को साइंटिस्ट बताकर मीडिया को कई इंटरव्यू दिए तथा दावा किया कि उसने ही 'चंद्रयान-3' के लिए लैंडर मॉड्यूल का डिजाइन तैयार किया था। पुलिस ने जब उसके दावों की तहकीकात की तो वो अपने साइंटिस्ट होने का कोई भी प्रूफ नहीं दे पाया तथा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

प्राप्त खबर के अनुसार, अपराधी मितुल त्रिवेदी (30) सूरत में ट्यूशन क्लासेज चलाता है। उसने यह झूठ इसलिए बोला जिससे ट्यूशन पढ़ने वाले छात्रों के आंकड़े में इजाफा हो सके। अपराधी फर्जी साइंटिस्ट मितुल त्रिवेदी ने एमकॉम तक की पढ़ाई की है। वह बीते कई वर्षों से झूठ बोल रहा था। मितुल ये भी दावा किया कि चंद्रयान-2 में भी उसकी अहम भूमिका थी। बता दें, 23 अगस्त की शाम 6 बजे के लगभग विक्रम लैंडर ने चांद पर कदम रखा था। विक्रम लैंडर के चांद पर उतरने के पश्चात् ISRO चीफ एस सोमनाथ ने इस सफलता के लिए सभी वैज्ञानिकों और देश को बधाई दी थी। 

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे नए युग की शुरुआत बताया था। इस वक़्त लैंडर से निकला रोवर चांद की सतह पर कई प्रकार के प्रयोग कर रहा है, जिनकी खबर इसरो वक़्त-वक़्त पर सार्वजनिक करता रहता है। पुलिस ने इस फर्जी साइंटिस्ट खिलाफ IPC की धाराओं 419 (प्रतिरूपण द्वारा धोखाधड़ी), 465 (जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी), एवं 471 (जाली दस्तावेज को वास्तविक के रूप में उपयोग करना) के तहत FIR दर्ज की। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शरद सिंघल ने बताया कि त्रिवेदी एक निजी शिक्षक है, जो अपनी ट्यूशन कक्षाओं में छात्रों को आकर्षित करने के लिए मीडिया के सामने स्वयं को ISRO वैज्ञानिक के रूप में पेश करता था।

शराब के नशे में लक्ष्मण खेड़े ने किया मधु वर्मा का विरोध, भड़के लोगों ने कहा- 'जीतू पटवारी का चमचा'

PM मोदी को लेकर लालू ने दिया विवादित बयान, भड़के प्रह्लाद जोशी, बोले- 'ऐसी भाषा का इस्तेमाल...'

स्कूली बच्चों के साथ PM मोदी ने मनाया रक्षाबंधन, बोले- 'ये प्रथा यूं ही सदैव बनी रहे'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -