खाड़ी देशो के लिए बनाए जा रहे फर्जी पासपोर्ट जखीरे का भंडाफोड़
खाड़ी देशो के लिए बनाए जा रहे फर्जी पासपोर्ट जखीरे का भंडाफोड़
Share:

मथुरा। जनपद में पुलिस ने मैनेजमेंट कॉलेज के एक छात्र के पास से खाड़ी देशों के लोगों के लिए बनाये गये पासपोर्ट का भंडाफोड़ किया है। इस घटना में युवक के पास से 160 जाली पासपोर्ट के साथ-साथ नकली दस्तावेज बनाने वाले लैपटाप, मोहरें, एक लैंडलाइन और दो मोबाइल फोन जब्त किए है। इसके बाद से ही खुफिया एजेंसियां उससे पूछताछ करने में जुटी गई हैं। प्रमुख तोर पर उससे खाड़ी एवं अन्य देशों से संबंध के बारे में जानने का प्रयास किया जा रहा है। जानकरी दे की इस मामले में पुलिस ने जिस शख्स को गिरफ्तार किया है वह छात्र बिहार के गोपालगंज निवासी है।

छाता कोतवाली प्रभारी यशकांत सिंह ने इस मामले में जानकारी देते हुए बतया की राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित संस्कृति कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में BBA फर्स्ट ईयर का छात्र है जिसका नाम विकास कुमार सिंह है। जानकारी के मुताबिक छात्र को कॉलेज के हॉस्टल में कमरा मिलने के बाद भी उसने कस्बे के एक निजी लॉज में कमरा किराए के तोर पर ले रखा था।

जानकारी है की लड़का वहीं पर फर्जी पासपोर्ट बनाया करता था। घटना का खुलासा तब हुआ जब युवक शराब के नशे में लॉज के साथियों पर रौब ज़माने के लिए बड़ी बड़ी बाते कर रहा था जिसकी जानकारी लोगो ने तुरंत होटल मालिक को दी। इसके बाद लॉज मालिक ने पुलिस को बला लिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -