क्या सच में त्रिपुरा में जलाई गई मस्जिद और क़ुरान ? जिसकी आड़ में महाराष्ट्र भी झुलसा
क्या सच में त्रिपुरा में जलाई गई मस्जिद और क़ुरान ? जिसकी आड़ में महाराष्ट्र भी झुलसा
Share:

अगरतला: अक्टूबर में बांग्लादेश में हिन्दुओं के खिलाफ भीषण रक्तपात मचाया गया था। इसके विरोध में त्रिपुरा में विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने रैली निकाली। इस मार्च के बाद सोशल मीडिया में पानीसागर में एक मस्जिद को जलाने की अफवाहें उड़ने लगी। मस्जिदों में आगजनी, कुरान जलाने और मुस्लिमों पर जुल्म का दावा कर रहे भ्रामक वीडियो वायरल किए गए। फिर इसकी आड़ लेकर कट्टरपंथी इस्लामी संगठनों ने महाराष्ट्र के कई जिलों मसलन नांदेड़, अमरावती और मालेगाँव में उत्पात मचाया।

जिस फर्जी खबर को सबसे अधिक सुर्खी मिली वह थी, पानीसागर में मस्जिद जलाना। यह उस समय हुआ जब त्रिपुरा पुलिस ने खुद रोवा बाजार की मस्जिद की तस्वीर साझा करते हुए बताया कि मस्जिद को कोई नुकसान नहीं पहुँचाया गया है। मगर संदिग्धों ने दावा करना शुरू कर दिया कि एक मस्जिद को VHP ने निशाना बनाया था। जब मीडियाकर्मियों ने मौके पर जाकर इस दावे की पड़ताल की तो पता चला कि यह कथित मस्जिद कई वर्षों से बंद पड़ी है और इसे कोई नुकसान नहीं पहुँचाया गया। यह मस्जिद उत्तरी त्रिपुरा के पानीसागर उपमंडल में रीजनल कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के पास मौजूद है। एक स्थानीय मंदिर के पुजारी विधुभूषण नाथ ने मीडिया बताया कि, 'पहले यहाँ CRPF शिविर था। 15 वर्ष पूर्व इस कैंप में 2 मुस्लिम अधिकारी थे। अब इस जगह पर कोई नहीं आता।' उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि दो वर्ष पूर्व एक व्यक्ति की कथित मौत के बाद से यह मस्जिद बंद पड़ी है। देबाशीष डे नामक एक अन्य स्थानीय शख्स ने भी इस मस्जिद पर किसी भी हमले, आगजनी की बात से साफ इनकार किया है। उन्होंने बताया कि इसके आसपास कोई मुस्लिम रहता भी नहीं है।

दीबन देबनाथ नामक एक ऑटो ड्राइवर ने मीडिया को बताया कि, 'मुझे तो पता भी नहीं था कि यहाँ कोई मस्जिद है और उसे जला दिया गया है। हम जानते हैं कि यहाँ ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। फिर भी कुछ लोग आगजनी की फर्जी खबरें फैला रहे हैं।' देबनाथ हो या डे सबने यह बात भी साफ़ की, कि उनका विश्व हिंदू परिषद (VHP) या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से कोई संबंध नहीं है।

महू: राष्ट्रीय धरोहर घोषित होगी डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर इस राज्य में मिली राहत, जानिए अपने शहर का भाव

ईरान ने अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी से ' तकनीकी सहयोग ' बनाए रखने को कहा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -