'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में होगी फहमान खान और तेजस्वी प्रकाश की एंट्री, शो में आएगा लीप!
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में होगी फहमान खान और तेजस्वी प्रकाश की एंट्री, शो में आएगा लीप!
Share:

टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में लीप आना वाला है। बताया जा रहा है कि अक्षरा और अभिमन्यु की शादी के बाद अभीर, अक्षरा का होने वाले बच्चा और रूही की कहानी दिखाई जाएगी। मगर, प्रश्न यह उठता है कि शो में लीप कब आएगा तथा लीप के बाद 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में लीड किरदार कौन निभाएगा? मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शो में अगले महीने यानी अक्टूबर की अंत तक लीप आ जाएगा।  

पिछले दिनों कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि निर्माता फहमान खान और तेजस्वी प्रकाश को लीड में लेने की सोच रहे हैं। हालांकि, शो से जुड़े सूत्र ने बताया कि ये सच नहीं है। सूत्र ने कहा, "नहीं, ये सच नहीं है। शो के निर्देशक राजन शाही हमेशा नए चेहरों को अपने शो में अवसर देते हैं जैसे हिना खान, शिवांगी जोशी तथा प्रणाली राठौड़। उन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लिए बहुत बड़ी योजना बनाई है। प्रोडक्शन हाउस तेजस्वी एवं फहमान के साथ अवश्य काम करना चाहेगा। वे दोनों बढ़िया एक्टर हैं। मगर, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में वे दिखाई नहीं देंगे। राजन शाही 'ये रिश्ता क्या कहलाता' के लीड रोल्स के लिए नए चेहरों का ऑडिशन लेंगे।"

वही इस समय 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा और अभिमन्यु की शादी का ट्रैक चल रहा है। अक्षरा अपने बेटे अभीर की खातिर अभिमन्यु के साथ सात फेरे लेने के लिए तैयार हो गई है। हालांकि, शादी की रस्मों के चलते अक्षरा को पता चलेगा कि वह अभिनव के बच्चे की मां बनने वाली है। बताया जा रहा है कि जिस प्रकार 6 वर्ष पूर्व अभिनव ने अभिमन्यु के बेटे को बाप का प्यार दिया था। ठीक उसी प्रकार अभिमन्यु भी अभिनव के बच्चे को अपना नाम देगा। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

एल्विश यादव ने सरेआम फुकरा इंसान को दे डाली धमकी, जानिए क्या है मामला?

ब्लैक ड्रेस में हिना खान ने गिराई बिजलियाँ, फैंस हो रहे दीवानेमोटरसाइकिल खरीदने से बच रहे हैं लोग, जानिए क्या है मामला

इस टीवी को होस्ट करते नजर आएँगे पंकज त्रिपाठी!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -