F-16 अब भारत में ही होगा तैयार औऱ भारत से ही होगा दुनिया भर में निर्यात
F-16 अब भारत में ही होगा तैयार औऱ भारत से ही होगा दुनिया भर में निर्यात
Share:

नई दिल्ली : भारत और अमेरिका के संबंधों में बीते दो वर्षो में और अदिक प्रगाढ़ता आई है। अब इस रिश्ते को एक कदम आगे ले जाते हुए फाइटर प्लेन एफ-16 बनाने वाली अमेरिकी कंपनी ने भारत में इसके निर्माण की इच्छा जताई है। बता दें कि एफ-16 लड़ाकू विमान लॉकहीड मार्टिन नाम की अंतर्राष्ट्रीय कंपनी बनाती है।

अब कंपनी ने इस संबंध में भारत सरकार से बात करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। दिल्ली में कंपनी के अधिकारियों ने मीडिया से बातचीत की। इस बातचीत में उन्होने बताया कि अमेरिका में इसका उत्पादन कर दिया जाएगा और भारत में ही इसका निर्माण कर दुनिया भर में निर्यात किया जाएगा। कंपनी का ये प्रजोक्ट मेक इंडिया के तहत आएगा।

एफ-16 का प्लांट अमेरिका के टेक्सास में है। यह दुनिया भर में जाना जाता है। अमेरिकी वायु सेना के अलावा कुल 35 देश इसका इस्तेमाल करते है। पाकिस्तानी वायुसेना भी इस विमान को अपने खेमे में शामिल कर चुकी है। कुछ दिनों पहले यह फाइटर प्लेन तब चर्चा में आया था, जब अमेरिका और पाकिस्तान के बीच इसे खरीदने की डील कैसिंल हो गई थी।

पाकिस्तान अमेरिका की मदद से इसे खरीद रहा था, जिसका अमेरिकी कांग्रेस ने विरोध किया और डील कैंसिंल हो गई। अगर भारत सरकार इसके उत्पादन को मंजूरी देती है तो फिर टेक्सास प्लांट में केवल एप-35 विमान ही बनाए जाएंगे। एफ-16 अकेले भारत मे ही तैयार किए जाएंगेष इसके लिए कंपनी ने टैग लाइन–फॉर इंडिया, फ्रॉम इंडिया–दिया है।

कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक, भले ही उत्पादन भारत मे होगा लेकिन विमान को भारतीय वायुसेना को बेचने के लिए अमेरिकी सरकार ही भारत सरकार से करार करेगी। लॉकहीड मार्टिन के पास एफ-16 के तीन वर्जन है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -