कोल्हान जंगल में फिर हुआ विस्फोट, हुआ ये हाल
कोल्हान जंगल में फिर हुआ विस्फोट, हुआ ये हाल
Share:

रांची: झारखंड के चाईबासा से एक बड़ी घटना सामने आ रही है यहाँ कोल्हान जंगल में फिर हादसा हो गया है। इसकी चपेट में आकर ग्रामीण महिला चोटिल हो गई। चोटिल महिला को सुरक्षाबलों ने चिकित्सालय पहुंचाया। कहा जा रहा है कि महिला की हालत स्थिर है। पश्चिम सिंहभूम जिले के कोल्हान जंगल में धमाकों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

जंगलों में नक्सलियों द्वारा लगाए आईईडी की चपेट में ग्रामीण अथवा अन्य लोग आकर शिकार हो रहे हैं। यहां कोल्हान जंगल के टोंटो थाना इलाके में पटातारोब एवं रेंगड़ाहातु के बीच स्थित रूंकुबुरू का है। यहां एक 55 वर्षीय महिला IED बम की चपेट में आकर गंभीर रूप से चोटिल हो गई, जिसे सुरक्षाबल घटनास्थल से एंबुलेंस से उपचार के लिए हॉस्पिटल ले गए। खबर के अनुसार, पटातारोब की महिला जेमा बहांदा लकड़ी बीनने जंगल गई थी। इसी के चलते वह नक्सलियों द्वारा लगाए गए बम की चपेट में आ गई। बम धमाके से महिला गंभीर तौर पर चोटिल हो गई।

वही इस घटना की सूचना गांव के लोगों ने पुलिस को दी। तत्पश्चात, पुलिस एवं झारखंड जगुआर व CRPF के 197, 157, 174 बटालियन के जवान जंगल पहुंचे तथा चोटिल महिला को गांव के लोगों की सहायता से घटनास्थल से चाईबासा सदर चिकित्सालय पहुंचाया। कहा जा रहा है कि घायल महिला की स्थिति स्थिर है। पुलिस ने कहा कि पुलिस एवं सुरक्षाबलों ने कोल्हान क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निरंतर नक्सल विरोधी अभियान चलाया है, जिससे इलाके में नक्सलवाद खत्म हो और शांति बहाल हो, मगर नक्सल विरोधी अभियान में सम्मिलित सुरक्षाबलों को क्षति पहुंचाने का षड्यंत्र रचकर नक्सलियों ने IED का जाल बिछा दिया। कोल्हान के जंगलों में लड़कियां लेने पहुंचने वाले ग्रामीण विस्फोटक की चपेट में आ रहे हैं। पुलिस ने बताया है कि हादसे में गांव के लोगों को घायल करना नक्सलियों की कायराना हरकत है। झारखंड पुलिस जनता की सेवा में तत्पर है। गांव के लोगों की सुरक्षा के लिए सघन नक्सल विरोधी अभियान का जारी है।

नहा रही थी नवविवाहिता भतीजी, अचानक चाची ने लगा दी आग, हैरान कर देने वाला है मामला

'क्या भारत में सिर्फ नरेंद्र मोदी और भाजपा ही हिंदू हैं?', नीतीश के मंत्री का फिर आया बड़ा बयान

दिल्ली में MCD का ट्रक पलटा, 4 वर्षीय बच्चे सहित चार लोगों की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -