जन्मदिन : जब देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनी प्रतिभा पाटिल
जन्मदिन : जब देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनी प्रतिभा पाटिल
Share:

भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल का आज जन्मदिन है। पूर्व राष्ट्रपति के जन्म दिवस पर उनके निवास पर बधाईयां देने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाऐं दीं। प्रतिभा पाटिल का जन्म 19 दिसंबर 1934 को महाराष्ट्र के जलगांव जिले के नंदगांव में नारायण राव पाटिल के घर हुआ। वर्ष 2007 से लेकर वर्ष 2012 तक वे देश की राष्ट्रपति थीं।

उन्हें भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल के तौर पर जाना जाता है तो दूसरी ओर वे देश की 12 वीं राष्ट्रपति थीं। इंडियन नेशनल कांग्रेस की सदस्य प्रतिभा पाटिल देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाली पहली महिला कही जाती हैं। प्रतिभा वर्ष 2004 से लेकर 2007 तक राजस्थान की राज्यपाल भी रहीं।

पूर्व राष्ट्रपति द्वारा अपनी प्रारंभिक पढ़ाई जलगांव के आरआर विद्यालय से की गई। वे राजनीति और अर्थशास्त्र में स्नातक हैं, यही नहीं कानून में भी उन्हें डिग्री प्राप्त है। उनका जन्म एक अच्छे परिवार में हुआ। उन्होंने वकालत भी की है। उनका राजनीतिक कैरियर जल्द प्रारंभ हो गया। महज 27 वर्ष की आयु में ही वे जलगांव से विधायक निर्वाचित हुईं। 1967 से 1985 के मध्य मुक्तेनगर से वे 4 बार विजयी हुईं। 1991 में 10 वीं लोकसभा हेतु उन्हें चुना गया। आम चुनाव में वे अमरावती संसदीय क्षेत्र से चुनकर लोकसभा में पहुंच गईं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -