पूर्व सांसद शरद जोशी का निधन
पूर्व सांसद शरद जोशी का निधन
Share:

पुणे : लोकप्रिय किसान नेता और शेतकरी संघटना के संस्थापक शरद जोशी का निधन हो गया। उनके निधन से किसानों और आमजन में शोक की लहर फैल गई। शेतकरी संघटना के संस्थापक रहे शरद जोशी वर्ष 2004 से 2010 तक राज्यसभा के सदस्य भी नियुक्त किए गए। शरद जोशी ने किसानों के हित में कार्य किया। वर्ष 1979 में शेतकरी संघटना की शुरूआत हुई थी। प्याज की पैदावार और लाभकारी कीमतों की मांग हेतु वर्ष 1980 में प्याज उत्पादकों के आंदोलन से वे लोकप्रिय हुए।

संसद में महिला आरक्षण के विरूद्ध मतदान करने वाले शरद जोशी एकमात्र सांसद थे। उन्होंने किसानों के लिए सदैव संघर्ष किया। सरकार की किसान विरोधी नीतियों की उन्होंने सदैव आलोचना की। यही कारण था कि लोग उन्हें किसानों का नेता मानते थे।

शरद जोशी ने अपने जीवन में अंग्रेजी समाचारपत्रों में संपादकीय के माध्यम से किसानों के विकास के लिए बेहतरीन कार्य किया। शरद जोशी ने कृषि महत्व की किताबें भी लिखीं जो बेहद उपयोगी साबित हुईं। शरद जोशी दो बेटियों से भरा-पूरा परिवार अपने पीछे छोड़कर चले गए। उनकी बेटियां विदेश में निवास करती हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -