भगवान राम को लेकर मुलायम ने दिया यह विवादित बयान
भगवान राम को लेकर मुलायम ने दिया यह विवादित बयान
Share:

गाजियाबाद। एक ओर जहां उत्तरप्रदेश के अयोध्या के श्री राम मंदिर और बाबरी मस्जिद के विवाद का हल निकालना मुश्किल हो गया है वहीं समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने भगवान कृष्ण पर विवादित बयान दे दिया है। वे सैफई में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा भगवान कृष्ण की 50 फुट ऊंची प्रतिमा लगवाने के बाद यह कहने से खुद को नहीं रोक सके कि राम हमारे आदर्श हैं मगर यह मानना होगा कि श्रीकृष्ण ने समाज के प्रत्येक तबके को समान माना है, इसका कारण यही है कि भगवान कृष्ण को पूरा देश समानरूप से पूजता है, मगर भगवान राम केवल उत्तर भारत में सबसे अधिक पूजे जाते हैं।

इसी के साथ वे गाजियाबाद के वैशाली में एक वैवाहिक आयोजन में पहुंचे थे। जब मीडिया को इस बात की जानकारी मिली तो मीडिया वहां पहुंचा। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने चर्चा में कहा कि भारतीय जनता पार्टी अयोध्या के राम मंदिर, दीपोत्सव, बनारस में आरती के आयोजन आदि कार्यक्रमों के माध्यम से हिंदुओं को एकजुट कर रही है, वह केवल धर्म की राजनीति करने में लगी है। मगर इसके पूर्व की सपा सरकार ने सभी वर्गों के विकास पर ध्यान दिया।

सरकार ने किसानों की तरक्की के लिए विभिन्न योजनाऐं संचालित कीं। हालांकि मुलायम सिंह यादव ने गाजियाबाद पहुंचने पर एक बार भी निकाय चुनाव में सपा के प्रत्याशी को वोट देने की अपील नहीं की। गौरतलब है कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में निकाय चुनाव का आयोजन किया जा रहा है, ऐसे में विभिन्न दल अपने - अपने प्रचार में लगे हैं। जानकारी सामने आई है कि सैफई में भगवान कृष्ण की प्रतिमा बनकर तैयार हो गई है और अखिलेश यादव वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले लालू यादव समेत अन्य विपक्षी नेताओं की मौजूदगी में इसका अनावरण करेंगे।

पिछले छह महीने से बेहद गोपनीय तरीके से बनाई जा रही इस मूर्ति को योजनाबद्ध तरीके से बनाया जा रहा है। इसके लिए पैसा सैफई महोत्सव आयोजित करने वाली सैफई महोत्सव कमिटी ने दिया है। इसके अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव हैं और अखिलेश यादव सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि यादव समाज भगवान श्रीकृष्ण का वंशज है। वह भगवान कृष्ण की तरह सभी को समान मानता है। भगवान श्रीकृष्ण को समूचा देश पूजता है जबकि भगवान राम विशेषतः उत्तर भारत में पूजे जाते हैं।

श्री राम मंदिर विवाद, श्री श्री से हिंदूओं को एकमत करने की अपील

महंत ज्ञान दास महाराज ने कहा, 2010 में ही बन जाता मंदिर

2022 तक देश में राम राज्य होगा - योगी

शिया वक्फ बोर्ड ने कहा,मस्जिद को लखनऊ में बनाया जाए

 

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -