'सारे परेशान हैं, बॉलीवुड में 3 खान हैं', इस भोजपुरी गाने ने मचाया धमाल
'सारे परेशान हैं, बॉलीवुड में 3 खान हैं', इस भोजपुरी गाने ने मचाया धमाल
Share:

मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री संगीता तिवारी की इंडस्ट्री में वापसी भी हो गई है। संगीता अपने नए म्यूजिक वीडियो 'बॉलीवुड' के साथ एक बार फिर चर्चाओं का विषय बनी हुई है। सिंगर ऋतु पाठक ने बॉलीवुड के तीनों खान यानी शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान को लेकर गाना भी बना दिया है। गाने का टाइटल है 'बॉलीवुड'।

बता दें कि इस म्यूजिक वीडियो में संगीता संग अमन का बिंदास अंदाज लोगों को दीवाना बनाने लगा है। इस गाने को संगीता तिवारी के बर्थडे पर 15 अगस्त को रिलीज भी कर दिया है  जो अब खूब तेजी से वायरल होने लगा है। एस टी सीरीज के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुए गाने 'बॉलीवुड' का लिरिक्स और म्यूजिक लक्ष्मी नारायण का बताया जा रहा है। दर्शकों को इस गाने का थीम बहुत पसंद आ रहा है। इस गाने की वीडियो को अबतक 7 लाख से भी ज्यादा व्यूज भी प्राप्त हो चुके है।

 

संगीता ने दी जानकारी: खबरों का कहना है कि बॉलीवुड गाने के रिलीज की जानकारी खुद संगीता तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम से दे दी है। इस गाने में खान को लेकर संगीता की दीवानगी सर चढ़ कर बोल रही है। वर्क फ्रंट के बारें में बात की जाए तो तो संगीता कई मूवीज और भोजपुरी गानों में दिखाई दे चुकी हैं। इसके अलावा वो पंजाबी इंडस्ट्री में बहुत एक्टिव हैं। संगीता तिवारी सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती हैं और उनके 205K फॉलोअर्स भी हैं। संगीता अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अक्सर इंस्टा ट्रेंड्स पर ठुमके लगाती हुई दिखाई दे रही है, इसके अलावा एक्ट्रेस के वर्कआउट के वीडियोज भी खूब देखे जाते हैं।

आखिरकार हो गया भोजपुरी और हरियाणा का मिलन, रिलीज हुआ सपना और खेसारी का नया गाना

अक्षरा ने किया 'हर घर तिरंगा अभियान' का समर्थन, देंखे ये जबरदस्त तस्वीरें

नम्रता ने अपनी नई वीडियो से लगाया ग्लैमर का तड़का

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -