पीरियड्स के दौरान हर महिला को खाना चाहिए ये चीजें
पीरियड्स के दौरान हर महिला को खाना चाहिए ये चीजें
Share:

पीरियड्स के दौरान महिला के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। इनके चलते महिलाओं की मांसपेशियों में ऐंठन, सिरदर्द, पेट में दर्द, सूजन, थकान, चिड़चिड़ापन, उदासी, गुस्सा और अवसाद जैसी समस्याएं होना आम बात है। आपको बता दें कि हार्मोनल बदलावों का संबंध काफी हद तक उनके खानपान से भी होता है, इसलिए पीरियड्स के दौरान खानपान को लेकर कुछ सावधानियां बरतने की हिदायत दी जाती है। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं आपको किन चीजों का सेवन पीरियड्स के दौरान लाभ दे सकता है। 

भरपूर पानी पीएं- पानी आपके शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ शरीर से विषैले तत्वों को दूर करता है। इस वजह से इस दौरान शरीर में पानी की कमी न होने दें। इस दौरान भरपूर मात्रा में पानी पीएं। गुनगुना पानी पीना और भी लाभकारी है।

पुदीना की चाय- अगर आपको पेट में दर्द, ऐंठन, जी मिचलाना और गैस आदि की समस्याएं है तो इन सभी को दूर करने के लिए पुदीने की चाय बेहतरीन हैं। 

आयरन युक्त आहार- पीरियड्स के दौरान महिला के शरीर से ब्लड लॉस होता है और जिन लोगों को ब्लीडिंग ज्यादा होती है, उनके शरीर में कई बार इसके कारण खून की कमी हो जाती है। ऐसे में इस परेशानी से बचने के​ लिए अधिक से अधिक आयरनयुक्त चीजें जैसे पालक, केला, कद्दू, चुकंदर आदि खाएं।

प्रोटीन युक्त डाइट लें- पीरियड्स के दौरान महिलाओं को प्रोटीन युक्त आहार भी काफी लेना चाहिए। इसके चलते आप अपनी डाइट में दाल, मिल्कशेक, दही, दूध, नॉनवेज, अंडा, मछली, अंकुरित अनाज आदि को शामिल कर सकती हैं।

कैल्शियम की कमी न होने दें- इस बीच शरीर में कैल्शियम की कमी न होने दें, नहीं तो आगे आपको जोड़ों में दर्द की समस्या समय से पहले हो सकती है। आप कैल्शियम के लिए डाइट में नट्स, डेयरी उत्पाद, हड्डियों वाली मछली जैसे सैल्मन और सार्डिन, टोफू, ब्रोकली आदि खा सकती हैं।


अगर शरीर में दिखे यह लक्षण तो हैं पेट के कैंसर का संकेत, तुरंत हो जाएं सावधान

अरबिंदो फार्मा ने भारत में पेश की COVID दवा मोलनुपिराविर

इन लोगों के लिए सबसे खतरनाक है हल्दी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -