'भाजपा 15 सीट भी जीत गई तो..', छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर सीएम भूपेश बघेल का बड़ा दावा
'भाजपा 15 सीट भी जीत गई तो..', छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर सीएम भूपेश बघेल का बड़ा दावा
Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ में चल रहे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है।  पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की 'राज्य में 55 सीटें' जीतने की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, बघेल ने कहा कि यह सिर्फ उनका दिया हुआ एक फर्जी बयान है। रमन सिंह की टिप्पणी को लेकर उन पर हमला करते हुए, बघेल ने कहा कि, "जब रमन सिंह (पूर्व सीएम और भाजपा नेता) की लोकप्रियता अपने चरम पर थी, तब भी वह 52 सीटों से आगे नहीं बढ़ पाए थे। अब, वे 55 सीटें जीतने की उम्मीद कैसे कर सकते हैं? वह यह सब अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए कह रहे हैं।" 

सीएम बघेल ने कहा कि, 'जब नतीजे आएंगे तो सबको पता चल जाएगा कि भाजपा 15 सीटें पार कर रहे हैं या नहीं।' बता दें कि, 7 नवंबर को पहले चरण के चुनाव के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रमन सिंह ने राज्य में पार्टी की जीत पर भरोसा जताया था। रमन सिंह ने कहा था कि, 'पहले चरण का चुनाव हो चुका है जिसमें 12 सीटें बस्तर की और 8 सीटें राजनांदगांव की हैं। 20 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो चुकी है।  पहले चरण में जिन 20 सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें से भाजपा कम से कम 14 सीटें जीत रही है।' इस बीच उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव भी छत्तीसगढ़ राज्य में एक बार फिर कांग्रेस की जीत को लेकर आश्वस्त दिखे। मीडिया से बात करते हुए, टीएस सिंह देव ने कहा था कि, "कांग्रेस सरकार बनाएगी। मतदान प्रतिशत अच्छा है। औसत मतदान प्रतिशत लगभग 72-73 प्रतिशत हो सकता है। कांग्रेस द्वारा किए गए काम का सीधा असर होगा। कांग्रेस जीतेगी।"

बता दें कि, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के साथ 90 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान संपन्न हुआ। 2003 से 2018 के बीच लगातार राज्य में शासन करने वाली भाजपा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को बदलना चाहती है। मैदान में प्रमुख उम्मीदवारों में बघेल, राज्य विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव शामिल हैं। पांचों राज्यों के लिए वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। 

एक युग का अंत: सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश रहीं फातिमा बीबी का 96 वर्ष की आयु में निधन

रायपुर के सबसे बड़े होटल में लगी भयंकर आग, दूर तक दिखाई दी आग की लपटें

'राजस्थान में बुरी तरह हार रही भाजपा, 25 तारीख के बाद मुंह नहीं दिखाएंगे पीएम मोदी..', सीएम अशोक गहलोत का बड़ा दावा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -