अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग, अंतरिक्ष से डाला गया पहला वोट
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग, अंतरिक्ष से डाला गया पहला वोट
Share:

वाशिंगटन : अमेरिकी चुनाव को लेकर किया जाने वाला प्रचार थम गया है अब तो प्रत्याशियों को अपने पक्ष में अधिक से अधिक मतदान होने की उम्मीद है। अमेरिका में आज अमेरिकी राष्ट्रपति के पद पर वोटिंग भारतीय समय के अनुसार प्रातः 10.30 बजे से प्रारंभ हो जाएगी। पहला वोट न्यू हेम्शायर के डिक्शविल नॉच डाला जाएगा। यह मतदान 9 नवंबर की सुबह 6 बजे तक किया जाएगा। मतदान के बाद जब मतगणना होगी तो उसमें अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव मेें जीते उम्मीदवार की घोषणा होगी। इसके बाद 20 जनवरी को प्रत्याशी अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर अपना पदभार ग्रहण करेगा। इस चुनाव में धरती से कोसों दूर से भी वोट डाला गया है। नासा ने कहा है कि बाहरी अंतरिक्ष में मौजूद उसके एकमात्र अंतरिक्षयात्री ने अंतरिक्षयान से अपना वोट दर्ज कराया है।

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव मतदाताओं द्वारा किया जाता है लेकिन यह अप्रत्यक्ष विधि से होता है। मतदाता अपनी ओर से केवल निर्वाचक मंडल चुन लेते हैें निर्वाचक मंडल राष्ट्रपति को चयनित करता है। दरअसल अमेरिका में कांग्रेस का अस्तित्व है। यह कांग्रेस प्रतिनिधि सदन और सीनेट से चलती है। सीनेट में सदस्य अधिक हैं जबकि प्रतिनिधि सदन में कम सदस्य हैं। प्रतिनिधि सदन में 435 सदस्य हैं जबकि सीनेट में 100 मेंबर्स हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव के लिए अलग - अलग स्थानों पर होने वाले मतदान का समय अलग - अलग रखा गया है। फ्लोरिडा में शाम 5.30 बजे मतदान किया जाना है तो ओहायो में शाम 5 बजे वोटिंग होगी। एरिजोन में शाम 6.30 बजे चुनाव होने हैं। गौरतलब है कि वर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा का कार्यकाल कुछ ही समय का शेष है। ऐसे में राष्ट्रपति चुनाव के बाद अमेरिका में कई तरह के बदलावों की संभावनाऐं जताई जा रही हैं।

बराक ओबामा इस बार के चुनावों में शामिल नहीं हो पाए हैं। दरअसल कोई भी प्रत्याशी राष्ट्रपति पद के लिए केवल दो बार ही राष्ट्रपति बन सकता है। डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर बराक ओबामा और बिल क्लिंटन यह चुनाव पहले जीत चुके हैं, जिसके बाद इस बार के चुनाव प्रचार अभियान में ओबामा हिलेरी के पक्ष मेें चुनाव करते नज़र आए, जबकि रिपब्लिकन पार्टी की और से डोनाल्ड ट्रम्प चुनाव लड़ रहे है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -