होली खेलने के बाद नाखूनों से रंग उतारने के लिए अपनाए ये आसान घरेलू उपाय
होली खेलने के बाद नाखूनों से रंग उतारने के लिए अपनाए ये आसान घरेलू उपाय
Share:

रंगों (Holi 2022) का त्योहार होली आने वाला है और उसके पहले लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी है। आप सभी को बता दें कि इस साल होली का त्योहार 18 मार्च को मनाया जाएगा। ऐसे में आप सभी जानते ही होंगे होली के दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं और होली की बधाई देते हैं। हालाँकि इस दिन सावधानी बरतते हुए लोग त्वचा पर नारियल आदि का तेल लगाकर होली खेलते हैं ताकि बाद में आसानी से रंग हटाया जा सके। वहीं होली (Holi) के बाद केवल त्वचा ही नहीं बल्कि नाखूनों का रंग हटाना भी काफी मुश्किल होता है। इस वजह से हम आपको देने जा रहे हैं कुछ टिप्स जो आपके काम आएँगे। ये कुछ सरल घरेलू उपचार हैं जो आप आजमा सकते हैं।

सिरका- इसके लिए एक मिक्सिंग बाउल लें। इसमें 3-4 बड़े चम्मच सफेद सिरका मिलाएं। वहीं कुछ मिनट तक के लिए नाखूनों को बाउल में डुबोएं। रंग गायब होने तक अपने नाखूनों को रगड़ने के लिए एक कॉटन का इस्तेमाल करें।

अमचूर पाउडर- आप अमचूर पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में आधा चम्मच अमचूर पाउडर लें और गाढ़ा पेस्ट बनाने के लिए इसमें 2-3 बूंद पानी मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाएं। उसके बाद ब्रश का इस्तेमाल करके अपने नाखूनों को साफ करें।

ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश लगाएं- होली से एक रात पहले अपने नाखूनों को तेल से अच्छी तरह साफ करें। उसके बाद सभी नाखूनों पर ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश का डबल कोट लगाएं।

नींबू- नाखूनों के रंग को हटाने के लिए 1 नींबू लें। उसके बाद इसका सारा रस निचोड़ लें। अब एक क्यू-टिप लें और इसे नींबू के रस में डुबोएं। अपने नाखूनों को साफ करने के लिए इसका इस्तेमाल करें।

डार्क नेल पॉलिश का इस्तेमाल करें- डार्क कलर की नेल पॉलिश लगा सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले क्यूटिकल्स पर लगे रंग के दागों को साफ करें, ताकि नेल पॉलिश लगाने के बाद आपके नाखून साफ ​​दिखें। इसके अलावा अपने लंबे नाखूनों को साफ करने के लिए इन्हें ट्रिम करें।

होली पर ट्रेनों में उमड़ी यात्रियों की भारी भीड़, देंखे इन स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट

'जुमा, होली और शब-ए-बारात एक ही दिन।।', इस्लामिक सेंटर ने मुस्लिमों के लिए जारी की एडवाइजरी

चीन में बढ़ता कोरोना देख सीएम अशोक गहलोत को हुई चिंता, राजस्थान में होली पर सख्ती कर सकती है कांग्रेस सरकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -