पहले दिया तलाक, फिर शादी का झांसा देकर किया दैहिक शोषण
पहले दिया तलाक, फिर शादी का झांसा देकर किया दैहिक शोषण
Share:

जयपुर। अजमेर दरगाह इलाके में एक महिला जायरीन को बंधक बनाकर रखने और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला जायरीन के साथ दुष्कर्म करने वाले दो सगे भाई दरगाह के खादिम हैं। पीड़िता कोलकाता की रहने वाली है।

पुलिस के मुताबिक महिला आठ दिन पहले अजमेर में दरगाह जियारत करने आई थी, जहां उसकी मुलाकात सलीम से हुई। सलीम दरगाह में खादिम है। महिला का आरोप है कि सलीम ने उससे शादी की, फिर उसे तलाक दे दिया। इसके बाद वापस शादी का झांसा देकर वह उसका दैहिक शोषण करता रहा।

इस दौरान उसने महिला को गेस्ट हाउस के कमरे में बंधक बनाकर रखा। इस दौरान ही सलीम के भाई अजीम ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

दो दिन पहले महिला जैसे-तैसे रिहा होकर दरगाह पुलिस थाने पहुंची, मगर पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता को महिला पुलिस थाने जाने की सलाह दे दी। पीड़िता इंसाफ के लिए पूरा दिन भटकती रही। आखिरकार मामला उच्चाधिकारियों के सामने आया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -