हरियाणा चुनावः जेजेपी का अशोक तंवर को खुला निमंत्रण, बोले - पार्टी में स्वागत
हरियाणा चुनावः जेजेपी का अशोक तंवर को खुला निमंत्रण, बोले - पार्टी में स्वागत
Share:

चंडीगढ़ः हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है। चुनाव में अब दो हफ्ते से भी कम का वक्त बचा है। हाल ही में टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस से बगावत करने वाले पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर को उचाना से जजपा उम्मीदवार दुष्यंत चौटाला ने पार्टी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जिस कांग्रेस में मेहनती व कर्मठ नेता की अनदेखी हुई, उस कांग्रेस से अब आम कार्यकर्ता क्या उम्मीद कर सकता है। जजपा कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में दुष्यंत ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर एक मेहनती तथा कर्मठ नेता हैं, लेकिन कांग्रेस ने उनकी मेहनत का सम्मान नहीं किया।

जिस समय कांग्रेस बुरे वक्त में थी उस समय तंवर ही ऐसे नेता था जिन्होंने कांग्रेस को संभाला था। उनकी अनदेखी करना कांग्रेस को घातक होगी। चौटाला ने तंवर को खुला निमंत्रण देते हुए कहा कि अशोक तंवर जैसे मेहनती नेता यदि उनकी पार्टी में आना चाहें तो उनका पूरा मान-सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश को आर्थिक रूप से बहुत कमजोर कर दिया है। प्रदेश से लगभग 200 कंपनियों ने पलायन कर दिया है। जिन युवाओं को इन कंपनियों में रोजगार मिला था वह बेरोजगार हो गए हैं। बता दें कि हरियाणा में कांग्रेस कई खेमों में बंटी हुई है। जिसमें पूर्व सीएम हुड्डा खेमा सबसे प्रभावी है। 

कमज़ोर हो चुकी है कांग्रेस, दुनिया का सबसे ताकतवर कैल्शियम इंजेक्शन भी उसे नहीं बचा सकता

शेख हसीना को प्रियंका गाँधी ने लगाया गले, कहा- लंबे समय से था इंतजार

सगाई समारोह में शामिल होने कार से जा रहा था परिवार, सामने से आए ट्रक ने मार दी टक्कर, 4 की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -