जिसके कारण ट्रोलिंग का शिकार हुआ था इंडियन आइडल, वही गेस्ट बनकर लौटा
जिसके कारण ट्रोलिंग का शिकार हुआ था इंडियन आइडल, वही गेस्ट बनकर लौटा
Share:

टीवी के चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के पिछले सीजन को लेकर बड़ी कंट्रोवर्सी हुई थी। जहां दिग्गज गायक-अभिनेता-कंपोजर किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने रियलिटी शो को लेकर बड़े खुलासे किए थे। तत्पश्चात, बड़ा हंगामा मचा था, पूरे सीजन शो ट्रोल हुआ। मगर अब जो हुआ है वो आपको हैरान कर सकता है।

इंडियन आइडल की बुराई करने वाले अमित कुमार एक बार फिर सिंगिंग रियलिटी शो में मेहमान बनकर दिखाई देने वाले हैं। अमित कुमार किशोर कुमार ट्रिब्यूट एपिसोड का भाग बने हैं। अमित कुमार की झलक दिखाता शो का नया प्रोमो भी सामने आ गया है। जिसमें वे प्रतियोगियों के गाए गानों की प्रशंसा कर रहे हैं तथा एंजॉय कर रहे हैं। बिदिपता का गाना सुन अमित कुमार खुश दिखाई दिए। वे बिदिपता के साथ सॉन्ग 'कह दो कि तुम' की दो लाइनें भी गाते हैं। इतना ही नहीं वे इस गाने की सफलता पर भी बात करते हैं। इससे जुड़े अनसुने किस्से को शेयर करते हैं। अमित कुमार ने बिदिपता की गायिकी को खूबसूरत बताया। 

अमित कुमार की उपस्थिति को दिखाते प्रोमो सामने आने के बाद यूजर्स हैरान हैं। उन्हें शो की सच्चाई पर फिर शक हो रहा है। कई लोगों ने शो को बायकॉट करने की मांग करते हुए इसे फर्जी बताया है। यूजर ने लिखा- मैं ये फेक चीजें देखकर थक गया हूं। एक दूसरे शख्स ने लिखा- अमित कुमार ने ही बीते सीजन विवाद पैदा किया था। अब फिर से शो में आ गए। वही अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार भी अमित कुमार शो को लेकर विवादित बयान देंगे या बीते सीजन में दिए गए बयान को लेकर कोई सफाई देंगे। 

अपनी सास को लेकर कैटरीना कैफ ने दे डाला बड़ा बयान, बोली- 'मम्मी जी जबरदस्ती...'

बॉयफ्रेंड संग रोमांटिक हुई ये मशहूर एक्ट्रेस, वायरल हुआ वीडियो

इंटरनेट पर वायरल हो रहा है शहनाज गिल का ये वीडियो, फैंस ने बांधे तारीफों के पूल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -