इस वजह से राजस्थान में है सबसे अधिक युवाओं की मौत का आंकड़ा
इस वजह से राजस्थान में है सबसे अधिक युवाओं की मौत का आंकड़ा
Share:

देश में नशे की लत युवाओं की जान की दुश्मन बनती जा रही है। युवा जिससे अधिक शिकार हो रहे हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के मुताबिक 2017-19 के बीच बहुत अधिक नशा करने से 2,300 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। जिसमे 30 से 45 आयु वर्ग के लोगों की संख्या सबसे अधिक है। 

राजस्थान में सर्वाधिक 338 मौतें: NCRB के मुताबिक 2017 में बहुत अधिक नशा करने के कारण से 745 लोगों की जान जा चुकी है। जिसके उपरांत 2018 में 875 और 2019 में 704 लोगों की मौत हुई। आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक 338 लोगों की मौत राजस्थान में हुई। इसके बाद कर्नाटक में 239 और उत्तर प्रदेश में 236 लोगों की मौत हुई। 

14 साल से कम उम्र के 55 बच्चों की मौत: जंहा इस बात का पता चला है कि 2017-19 के बीच यानी 3 वर्षों में अधिक नशे के कारण से मरने वाले लोगों में 30-45 उम्र वर्ग के लोगों का आंकड़ा सबसे अधिक 784 थी। वहीं 14 वर्ष से कम उम्र के 55 बच्चों की मौत हुई और 14-18 वर्ष के आयु वर्ग वाले 70 किशोरों की मौत हुई। आंकड़ों के मुताबिक इस कारण से 18-30 वर्ष आयु वर्ग के 624 और 45-60 वर्ष आयु वर्ग के 550 लोगों की जान गई है। वहीं 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के 241 लोगों की मौत हुई।

272 जिलों में चल रहा नशा मुक्त भारत अभियान: मिली जानकारी के अनुसार नशीले पदार्थों के सेवन की परेशानी से निपटने के लिए सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय ने हाल में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ (एनएमबीए) की शुरूआत 272 बहुत प्रभावित जिलों में शुरू की है। इस कार्यक्रम में नारकोटिक्स ब्यूरो, नशीले पदार्थ के आदी लोगों तक पहुंच और सामाजिक न्याय विभाग द्वारा इस संबंध में जागरूकता फैलाने और स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनके उपचार को शामिल किया गया।

राजस्थान में कोरोना टीकाकरण जारी, आज से लगना शुरू होगा दूसरा डोज़

अंतरिक्ष में जल्द नया 'सैटेलाइट' लांच करेगा भारत, 'भागवत गीता' की कॉपी भी रहेगी साथ

अपनी कविताओं के लिए आज भी याद की जाती है सुभद्रा कुमारी चौहान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -