अलग-अलग जाति होने के कारण परिजन नहीं करवा थे शादी, कपल ने उठा लिया ये खौफनाक कदम
अलग-अलग जाति होने के कारण परिजन नहीं करवा थे शादी, कपल ने उठा लिया ये खौफनाक कदम
Share:

रांची: झारखंड की राजधानी रांची से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के तमाड़ थाना इलाके में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने खुदखुशी कर ली। दोनों के शव नहर किनारे मिले हैं। दोनों के बीच बीते 4 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। घटना की खबर प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चर्चा है कि मृतक लड़के-लड़की के परिजन दोनों के प्यार से नाराज थे। वह आपसे में शादी करना चाहते थे। दोनों की जाति अलग होने से घरवाले उनकी शादी के खिलाफ थे। दोनों को डर था कि वह एक-दूसरे से बिछड़ जाएंगे। इसी के चलते उन्होंने खौफनाक कदम उठाया और अपनी जान दे दी।

तमाड़ थाना इलाके के गांव बांड़वा निवासी पहलाद लोहरा का गांव की ही इंटर की छात्रा संगीता कुमारी से प्रेम चल रहा था। पहलाद लोहरा ने ग्रेजुएशन कर चुका था। वह मोबाइल टावर कंपनी में काम करता था। दोनों के बीच बीते 4 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक साथ जीने-मरने की कसम खा चुके थे। उनके प्यार के चर्चे गांव में फैल चुके थे। पहलाद एवं संगीता एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे।

पहलाद एवं संगीता अलग-अलग जाति के थे। उनके इस प्यार से दोनों के घरवाले खुश नहीं थे। वह नहीं चाहते थे कि उनके बच्चे आपस में शादी करें। दोनों इसी बात से दुखी थे तथा उन्हें एक-दूसरे से बिछड़ने का डर सता रहा था। दोनों ने गांव के निकट नहर किनारे जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने से दोनों की हालत बिगड़ गए तथा उनकी जान चली गई। गांव के लोगों के अनुसार, दोनों मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। उनका कहना है कि दोनों के घरवालों ने झूठी शान के चलते उनकी शादी नहीं की जिससे उन्होंने ऐसा खौफनाक कदम उठाया।

'खोखले वादे करते हैं पीएम मोदी, केवल चुनाव हैं इसलिए..', तमिलनाडु के सीएम स्टालिन का हमला

पीएम मोदी ने एक साथ 10 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, बोले- ये सिर्फ ट्रेलर है..

हरियाणा में टूटा बीजेपी और जेजेपी गठबंधन, मची सियासी हलचल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -