विवाद के चलते प्रेमी ने रॉड से वार कर गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी
विवाद के चलते प्रेमी ने रॉड से वार कर गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी
Share:

बालोद। जिले में डबरी किनारे एक युवती की लाश मिली है। बताया गए की यह हत्या की गई थी। मर्डर किसी और ने नहीं, बल्कि उसके ही बॉयफ्रेंड ने किया था। दोनों साथ में शादी करने के लिए निकले थे। मगर रास्ते में दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद युवक ने लड़की पर रॉड से हमला कर दिया, फिर तड़पता हुआ उसे वहीं छोड़कर भाग गया था। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस मामलेकी जांच कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक गिधपुरी पलारी मार्ग से करीब 100 मीटर अंदर कौड़िया गांव का मुक्तिधाम है। यहां रविवार सुबह लोग अपने-अपने खेतों पर गए हुए थे। इसी दौरान एक शख्स डबरी तक गया, तब उसे बदबू आई। इस पर वह पास तक गया। जिसके बाद उसने देखा कि डबरी किनारे एक युवती का शव पड़ा हुआ है। शव के आस-पास कुछ कुत्ते भी घूम रहे थे। लड़की का शव जमीन पर पड़ा था। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। इसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की।

पुलिस के मुताबिक शुरुआत में पुलिस को युवती के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही थी। इस बीच फॉरेंसिक की टीम ने युवती के शव की पड़ताल की। इस पर उसके जेब से पुलिस को उसका आधार कार्ड मिला था। आधार कार्ड के आधार पर ही युवती की पहचान तूरमा निवासी आश्मा मनहरे पिता धरम मनहरे(21) के रूप में की थी। पुलिस ने आरपी को हिरासत में ले कर पूछताछ शुरू कर दी है। 

'कांग्रेस और भाजपा ने छत्तीसगढ़ का सिर्फ दोहन किया है' : CM केजरीवाल

CM बघेल ने आप पार्टी पर जमकर साधा निशाना : इनके पास कुछ जानकारी ही नहीं तो रेवड़ी गिना रहे हैं

अज्ञात वाहन ने किसान को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -