DRI का बड़ा एक्शन, 51 करोड़ का 101 किलो सोना जब्त, 10 तस्कर गिरफ्तार
DRI का बड़ा एक्शन, 51 करोड़ का 101 किलो सोना जब्त, 10 तस्कर गिरफ्तार
Share:

पटना: देश में सोना तस्करी के मामले में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) को बड़ी सफलता मिली है। पहले DRI ने पटना में कार्रवाई की, फिर यहां से मिले इनपुट के आधार पर महाराष्ट्र के दो शहरों पुणे और मुंबई में छापेमारी की। यहाँ DRI ने तस्करी कर लाए गए कुल 101.7 किलो सोना जब्त किया है। इसकी कुल कीमत 51 करोड़ रुपए आंकी गई है। इसमें से पटना में 21 करोड़ रुपए का सोना बरामद हुआ है।

DRI के एक अधिकारी ने मंगलवार (21 फ़रवरी) को अपने ऑपरेशन गोल्डन डॉन-पैन इंडिया का खुलासा किया। 3 शहरों में चले इस खास ऑपरेशन के तहत DRI की टीम ने सोना तस्करी में शामिल 10 लोगों को अरेस्ट कर लिया है। इनमें 7 सूडान के नागरिक हैं और 3 आरोपी मुंबई के हैं। अब DRI की टीम इनके पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। बरामद सोने की खेप दुबई की है। सोने की तस्करी नेपाल के जरिए हुई थी। इसके बाद पटना से ट्रेन और फ्लाइट के माध्यम से उसे मुंबई पहुंचाया जा रहा था। दो खेप मुंबई के लिए भेज चुके थे। पटना से तीसरी खेप भेजने की तैयारी थी।

रिपोर्ट के अनुसार, DRI की टीम के पास खास इनपुट थी। सबसे पहली कार्रवाई 19 फरवरी की रात पटना में हुई। सूडान के रहने वाले दो नागरिकों के साथ मुंबई के एक हैंडलर को पटना जंक्शन से गिरफ्तार किया है। ये तीनों पटना से मुंबई के लोकमान्य तिलक जाने वाली ट्रेन में सवार हुए थे। ट्रेन से टीम ने तीनों को दबोच लिया। सूडानी नागरिकों के कब्जे से 40 पैकेटों में 37.126 किलो वजन सोने का पेस्ट बरामद हुआ।

स्कूल जा रही नाबालिग को उठा ले गया पड़ोसी, बलात्कार करने के बाद दिए 20 रुपए और..

'गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देना है, पैसे दो..', माँ ने किया इंकार, तो युवक ने लगाई फांसी

दुर्लभ ‘रेड सैंड बोआ’ सांप के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों में है कीमत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -