खाना खाने के तुरंत बाद ना करें यह काम हो सकता है बड़ा नुकसान
खाना खाने के तुरंत बाद ना करें यह काम हो सकता है बड़ा नुकसान
Share:

हम आपको बता दें हमारी छोटी-बड़ी आदतें हमारे स्वास्थ्य पर बड़ा असर डालती हैं। ऐसी ही एक आदत है खाना खाने से पहले या खाना खाने के बाद पानी का सेवन करने की। खाना खाने के कितने देर बाद या पहले पानी पीना चाहिए, इस सवाल का सीधा संबंध हमारे स्वास्थ्य से होता है। अधिकांश डॉक्टरों का सुझाव है कि हमें खाना खाने से आधे घंटे पहले और खाना खाने के 1-2 घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए। यह हमारी बेहतर पाचनशक्ति के लिए बहुत जरूरी है। 

व्हिस्की पीने के ये लाभ नहीं जानते होंगे आप

इस कारण होती है समस्या 

जानकारी के अनुसार खाना खाने से पहले पानी न पीने के पीछे यह तर्क दिया जाता है कि ऐसा करने से पेट में गैस्ट्रिक जूस, जो कि पाचन के लिए आवश्यक रस है, वह पतला हो जाता है और पाचन क्रिया कठिन हो जाती है। आयुर्वेद खाना खाने के बाद पानी पीने को जहर के समान मानता है। उसका कहना है कि खाने के बाद पानी पीने से जठराग्नि समाप्त हो जाती है जो कि अमाशय की ऊर्जा है और भोजन के पाचन में सहायता करती है। जठराग्नि की समाप्ति से पेट में बिना पचा हुआ भोजन सड़ने लगता है और इससे गैस, एसिडिटी जैसी बीमारियां जन्म लेती हैं।

टैटू बनवाने से हो सकती हैं ये बड़ी बीमारियां

यह है कुछ साधारण उपाय 

जानकारी के लिए आपको बता दें खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना पाचन क्रिया के लिए सही नहीं है। इससे पाचक एंजाइम कमजोर हो जाते हैं। वह प्राकृतिक पाचन के समय को कम कर देते हैं। इसके अलावा इस तथ्य के पीछे मेडिकल लॉजिक यह है कि शरीर से बाहर आने से पहले हमें खाने में मौजूद प्रोटीन आदि पोषक तत्वों के अवशोषण के लिए थोड़ा समय देना चाहिए, जो खाने के तुरंत बाद पानी पी लेने से उन्हें नहीं मिलता। इसलिए भोजन करने के कम से कम एक घंटा तक पानी पीने से बचना चाहिए।

पुरुष अपनी इन परेशानियों को ना करें नज़र अंदाज़, हो सकती है बड़ी बीमारी

45 की उम्र के बाद जरूर कराएं ये टेस्ट, महिलाओं के हैं बेहद खास

नैचरल तरीके से बढ़ा सकते हैं आप अपने बट का साइज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -