बहुत कारगर है गरम पानी का सेवन
बहुत कारगर है गरम पानी का सेवन
Share:

पानी हमारी बॉडी के लिए कितना आवश्यक है यह सभी जानते हैं। दिन भर में कम से कम 5 लीटर पानी पीना ही चाहिए। ज्यादातर लोग ठन्डे पानी को पीने के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन रात को सोने से पहले और सुबह उठने के बाद गर्म पानी पिया जाए, तो कई सारी स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा भी पाया जा सकता है। जानते हैं गरम पानी पीने के कुछ फायदें के बारे में। गर्म पानी पीने से शरीर के विषैले तत्व बाहर हो जाते हैं। सुबह खाली पेट व रात को खाने के बाद पानी पीने से पाचन संबंधी दिक्कते खत्म हो जाती हैं, साथ ही, कब्ज और गैस जैसी समस्याएं परेशान नहीं करती हैं।

गर्म पानी पीने से फ़ायदा हमारे पाचन तंत्र को भी मिलता है। गर्म पानी पीने से आंतों में जमा मल आसानी से निकल जाता है। जिससे आपका पेट साफ़ रहता है। अगर आपको कब्ज की परेशानी है तो यह उसे भी आराम दिलाता है। अजवाइन के कुछ दानो के साथ गर्म पानी लेने से मासिक धर्म के दर्द से आराम मिलता है | पेट की मांसपेशियां गर्मी से ढीली पद जाती है और मांसपेशियां के ऐंठन के कारण होने वाले दर्द से आराम मिलता है |

गर्म पानी के नियमित सेवन से बॉडी का ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है। गर्म पानी पीने से शरीर का तापमान बढ़ाता है और पसीने के माध्यम से शरीर के सारे विषैले पदार्थ बाहर हो जाते हैं। मुंहासों बचने के लिए रोज़ सुबह खली पेट एक गिलास गर्म पानी पियें। इससे मुंहासे नहीं होंगे, और चेहरे का ग्लो भी बढ़ जाएगा। अगर आप अपना वज़न कम कर रहे हैं तो गर्म पानी ज़रूर पियें। रोज़ सुबह खली पेट गर्म पानी पियें। यह आपके शरीर से अतिरिक्त फैट निकल देगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -