कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, अब इस नेता ने थामा BJP का दामन
कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, अब इस नेता ने थामा BJP का दामन
Share:

जबलपुर: आगामी लोकसभा से पूर्व मध्य प्रदेश के महाकौशल अंचल में निरंतर दूसरे दिन कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। मध्य प्रदेश के पूर्व महाधिवक्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशांक शेखर ने बृहस्पतिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इससे एक दिन पहले ही जबलपुर नगर निगम महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, डिंडोरी जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते, उपाध्यक्ष अंजू जितेन्द्र ब्यौहार, डिंडोरी के पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, सिंगरौली जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, पूर्व जनपद सदस्य, यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष, ब्लाक प्रभारी समेत लगभग 50 कांग्रेस नेताओं ने पार्टी को अलविदा कह बीजेपी का दामन थाम लिया था। 

वरिष्ठ अधिवक्ता शशांक शेखर लंबे वक़्त से वकालत में हैं। वे मप्र कांग्रेस लीगल सेल के भी प्रमुख थे। उल्लेखनीय है कि राज्यसभा सदस्य विवेक कृष्ण तन्खा के सबसे नजदीकियों में अन्नू के साथ उनका भी नाम शुमार है। वे पूर्व में उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन जबलपुर के सचिव भी निर्वाचित हो चुके हैं। कमलनाथ के सीएम बनने पर तन्खा की अनुशंसा पर उन्हें महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था।

शशांक शेखर ने स्पष्ट किया कि उनकी सनातन मूल्यों में गहरी आस्था है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण की कांगेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उपेक्षा से उन्हें गहरा दुख हुआ। तभी से पार्टी छोड़ने का मन बना लिया था। इसके अतिरिक्त पीएम नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत ने देश-दुनिया मे जो प्रतिमान दर्ज किए एवं विकसित भारत की दिशा में जारी ठोस प्रयासों ने भी बीजेपी के प्रति आकर्षण बढ़ाया।

भारत और म्यांमार के बीच फ्री आवाजाही बंद, 1643 किलोमीटर लंबी बॉर्डर पर को सील करेगी सरकार !

रोहिंग्याओं को शरण देने से बांग्लादेश ने किया इंकार, मंत्री ओबैदुल कादिर बोले- ये देश की सुरक्षा के लिए खतरा

'भारत को अमेरिकी नेतृत्व पर भरोसा नहीं है', बोलीं निक्की हेली

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -