भोपाल पहुंची द्रौपदी मुर्मू, BJP नेताओं ने किया जबरदस्त स्वागत
भोपाल पहुंची द्रौपदी मुर्मू, BJP नेताओं ने किया जबरदस्त स्वागत
Share:

भोपाल: 18 जुलाई को देश के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान होगा। इसके पहले NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार दोपहर को भोपाल पहुंची। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुर्मू का स्वागत किया। मुर्मू के स्वागत के लिए आदिवासी थीम रखी गई है।   

भारतीय जनता पार्टी ने आदिवासी वर्ग की द्रौपर्दी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाया है। मुर्मू शुक्रवार दोपहर में भोपाल पहुंची। सीएम शिवराज सिंह चौहान के अतिरिक्त केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, नगरीय आवास एवं विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग सहित भाजपा MLA, सांसद एवं कार्यकर्ताओं ने मुर्मू का स्वागत किया। 

 

 

स्टेट हैंगर पर आदिवासी समाज के भाई-बहनों ने परंपरागत वेषभूषा में नृत्य कर द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। स्टैंट हैंगर से मुर्मू सीधे सीएम आवास के लिए रवाना हुई। जहां विधायकों एवं सांसदों के साथ बैठक में हिस्सा लेगी। तत्पश्चात, शाम को दिल्ली रवाना हो जाएंगी। बता दें इससे पहले विपक्ष के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा भी भोपाल पहुंचे। उन्होंने बृहस्पतिवार को कांग्रेस विधायक दल के साथ बैठक की। इसमें भाजपा पर राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने के लिए खरीद फरोख्त का आरोप लगाया। मध्य प्रदेश में राष्ट्रपति पद के लिए वोट विधानसभा में डाले जाएंगे। 18 जुलाई को मतदान होगा। भारत निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए झारखंड कैडर के IAS अफसर सतेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश का पर्यवेक्षक बनाया है। सिंह निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव कराना सुनिश्चित करेंगे। 

 

छत्तीसगढ़ दौरे पर द्रौपदी मुर्मू, विधायकों और सांसदों से मांगा समर्थन

अनोखे अवतार में कमलनाथ से वोट मांगने पहुंचे भाजपा नेता

कांग्रेस ने भी जारी किया था संसद में 'प्रदर्शन' पर रोक का आदेश, अब क्यों हो रहा बवाल ? 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -