सफल हुआ इमान का आॅपरेशन, वजन हुआ ढाई सौ किलो
सफल हुआ इमान का आॅपरेशन, वजन हुआ ढाई सौ किलो
Share:

नईदिल्ली। मिस्त्र से भारत के मुंबई में स्थित सैफी चिकित्सालय में उपचार करवाने आई इमान अहमद का आॅपरेशन हुआ है। यह आॅपरेशन सफल रहा है। आॅपरेशन सफल होने पर सभी ने प्रसन्नता जाहिर की है साथ ही सभी ने उपर वाले का धन्यवाद दिया। दरअसल आॅपरेशन को लेकर कहा जा रहा था कि यदि आॅपरेशन किया जाता है तो इसके 99 प्रतिशत तक असफल होने की संभावना है। दरअसल इमान को बहुत सारी चिकित्सकीय परेशानियां भी थीं मगर इसके बाद जब आॅपरेशन किया गया तो यह सफल रहा।

ऐसे में सभी ने ईश्वर को धन्यवाद दिया। आॅपरेशन के पहले इमान का वजन करीब 500 किलो था मगर अब उनका वजन 250 किलो हो गया है। अब वे काफी अच्छा अनुभव कर रही हैं। उन्हें व्हील चेयर पर भी बैठाया गया है। उन्हें फिजियोथेरेपी दी जा रही है। वे अब अच्छा अनुभव कर रही हैं हालांकि ईमान को मिर्गी स्ट्रोक के कारण दिमाग में बांई ओर चोट लगी है।

उनका उपचार न्यूरोलाॅजी के चिकित्सक भी कर रहे हैं। वजन को लेकर किए जाने वाले आॅपरेश को लेकर डाॅ. मफजल लकड़ावाला ने कहा कि उनका आॅपरेशन किया जाना बेहद जटिल था और इसमें रिस्क अधिक था। सफलता के केवल एक प्रतिशत ही चांस थे मगर चमत्कारिक तरीके से आॅपरेशन सफल रहा।

मोटे लोगों को मिलता है खास सम्मान, मोटे होने के लिए पीते है गाय का खून

सर्जरी से पहले ही 100KG घटा विश्व की सबसे मोटी महिला का वजन

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -