जन्मदिन पर यो यो ने किया डबल सेलिब्रेशन
जन्मदिन पर यो यो ने किया डबल सेलिब्रेशन
Share:

पंजाब के मशहूर गायक कहे जाने वाले यो-यो हनी सिंह को लोग खूब पसंद करते हैं. उनके गाने सुनने के बाद लोगों के कदम अपने आपन थिरकने लगते हैं. हाल ही में उन्होंने डबल सेलिब्रेशन किया है. जी दरअसल बीते दिनों उनका जन्मदिन था और इसी के साथ उनका एक गाना भी रिलीज हुआ था जिसको काफी समय हो गया है. इसी कारण हनी ने डबल सेलिब्रेशन किया. इस दौरान का एक वीडियो खुद हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जो आप देख सकते हैं. हनी सिंह ने अपने दोस्तों और परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया और इस दौरान के एक वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने अपनी पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है Aaj mera Happy Bday To u hai !! The yoyo family bringing inn my bday

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yyhsofficial) on

वहीं एक अन्य वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा है On my birthday make TikTok videos on your favourite songs of mine.@indiatiktok#YoYoHoneySingh #YoYo #Birthday यो यो हनी सिंह के हालिया रिलीज, LOCA ने सभी को घायल कर दिया है और इस गाने को अब तक खूब प्यार मिला है. वहीं सभी को उनके अगले गाने का इंतजार है. इस साल का उनका पहला गाना लोका ही रहा और यह नया गाना उनके फैंस की प्लेलिस्ट का एक अद्भुत अपग्रेड माना जा रहा है.

आपको बता दें कि आइकॉनिक रैपर और संगीतकार हनी ने 15 मार्च 2020 को अपने दोस्तों और परिवार के साथ जन्मदिन मनाया. केवल इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने LOCA की सफलता का जश्न भी मनाया क्योंकि यह गाना 50 मिलियन से अधिक बार देखा गया. इस तरह उन्होंने डबल सेलिब्रेशन किया.

नए म्यूजिक वीडियो का पोस्टर शेयर कर हिमांशी खुराना ने कही यह बात

रिलीज हुआ दीदार कौर का पहला गाना 'मुंडा लंदन का'

जमाने वाली ठंड में हार्डी संधु ने की अपने नए गाने की शूटिंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -