आज ही के दिन हुई थी दूरदर्शन की शुरूआत, जानिए इतिहास
आज ही के दिन हुई थी दूरदर्शन की शुरूआत, जानिए इतिहास
Share:

इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 15 सितंबर का इतिहास को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा। 

15 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:-
1916: प्रथम विश्व युद्ध में पहली बार सोम्मे की लड़ाई में टैंक का उपयोग किया गया.
1931: गांधी-इरविन समझौता हुआ.
1940: द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान ब्रिटेन की वायुसेना ने दावा किया कि इसने हिटलर की जर्मन वायुसेना को शिकस्त दे दी है.
1948: स्वतंत्र भारत का पहला ध्वजपोत आईएनएस दिल्ली बंबई (अब मुंबई) के बंदरगाह पर पहुंचा.
1959: भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत हुई.
1971: हरी-भरी और शांति पूर्ण दुनिया के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध ग्रीन पीस की स्थापना की गई.
1981: वानुअतु संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना.
2003: सिंगापुर के मुद्दे पर विकासशील देशों के भड़क उठने से डब्ल्यूटीओ वार्ता विफल.
2004: ब्रिटिश नागरिक गुरिंदर चड्ढा को ‘वूमैन आफ़ द ईयर’ सम्मान.
2008: अमरीका के सबसे बड़े बैंकों में से एक लीमैन ब्रदर्स ने अपने आप को दिवालिया घोषित कर दिया. यह अब तक की अमरीकी इतिहास कि दिवालिया होने की सबसे बड़ी घटना थी.
2017: कासीनी अंतरिक्ष यान शनि के उपग्रह टाइटन से टकरा गया.

15 सितंबर को जन्मे व्यक्ति:-
973: फ़ारसी विद्वान् लेखक, वैज्ञानिक, धर्मज्ञ तथा विचारक अलबेरूनी का जन्म हुआ था.
1876: भारतीय उपन्यासकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म हुआ था.
1939: भारतीय अर्थशास्त्री, शैक्षणिक, और राजनीतिज्ञ, कानून मंत्री और न्यायमूर्ति भारत के लिए सुब्रमण्यम स्वामी का जन्म हुआ.

15 सितंबर को हुए निधन:-
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाँचवें सरसंघचालक के एस सुदर्शन का निधन 2012 को हुआ था.

अकोला में हुआ अनोखा फैशन शो, रैंप पर 'मॉडल' को देख उड़े लोगों के होश

'मंदिरों-चर्चों को लूटो, जिहाद के लिए फंड जुटाओ..', केरल में 'इस्लामिक स्टेट' की साजिश, आतंकी नबील अहमद और अशरफ गिरफ्तार

प्रेमिका के गर्भवती होने के बाद प्रेमी कर रहा था शादी से इंकार, पुलिसवालों ने लगवा दिए 7 फेरे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -