मंगेतर संग दिव्यांका का रोमांटिक फोटोशूट.....
मंगेतर संग दिव्यांका का रोमांटिक फोटोशूट.....
Share:

ये है मोहब्बतें व दुल्हन जैसी चर्चित धारावाहिकों में काम कर चुकी दिव्यांका त्रिपाठी और उनके मंगेतर व को-एक्टर विवेक दाहिया की 8 जुलाई को शादी होने वाली है. इसलिए दोनों इन दिनों शादी की शॉपिंग में आजकल कुछ ज्यादा ही व्यस्त है. देखा जाए तो अभी हाल ही में दिव्यांका को हमने वेडिंग ड्रेस पसंद करते हुए भी देखा था. जिसमे की हमे मुंबई के सांताक्रुज स्थित कल्कि फैशन स्टोर में दिव्यांका अपने लिए लहंगा पसंद करती हुई दिखाई दी थी।

देखा जाए तो अभी हाल ही में दिव्यांका व उनके मंगेतर ने बेहद रोमांटिक फोटोशूट करवाया है जिसमें दिव्यांका ने व्हाइट गाउन पहना है और विवेक ने सूट. इसमें दिव्यांका सामने खड़ी है और विवेक घुटनों के बल उनके सामने बैठे हैं और फूलों का गुलदस्ता दिव्यांका को दे रहे हैं।

इस तस्वीर में दिव्यांका किसी परी से कम नहीं लग रही। ऐसा लग रहा है मानों ये एक सपनों की दुनिया है। इन दोनों की ही 7 जुलाई को संगीत सेरेमनी है, कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस के होम टाउन भोपाल में शादी की तैयारियां जोरों पर है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -