दिव्यांका की हल्दी रस्म शुरू, देखिये तस्वीरें
दिव्यांका की हल्दी रस्म शुरू, देखिये तस्वीरें
Share:

टेलीविजन की चर्चित खूबसूरत अभिनेत्रियों में शामिल अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी जो की हमे 'ये है मोहब्बतें' व दुल्हन जैसे चर्चित धारावाहिकों में नजर आ चुकी है. तथा बता दे कि अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और उनके मंगेतर व को-एक्टर विवेक दाहिया की कल यानि 8 जुलाई को शादी होने वाली है. चर्चा है कि 6 जुलाई से शादी की रस्में शुरू हो गईं हैं। हल्दी में दिव्यांका ने जो ड्रेस पहनी है, वह उनकी मां ने एक दिन में तैयार की है।

6 जुलाई को दिव्यांका की हल्दी सेरेमनी भोपाल में उनके घर पर हुई। इस सेरेमनी में फैमिली मेंबर्स, रिलेटिव और नजदीकी दोस्त शामिल हुए। इस खूबसूरत डिजाइनर लहंगे की खासियत यह थी कि इस स्पेशल फंक्शन के लिए डिजाइन से लेकर तैयार उनकी मां नीलम त्रिपाठी ने अपने हाथों से किया। तथा दिव्यांका ने जो यह लहंगा जो पहना था वह मां बेटी के उस बंधन का प्रतीक था जो की दिव्यांका के जन्म से लेकर अब तक दोनों के बीच है।

देखा जाए तो अभी हाल ही में दिव्यांका को हमने वेडिंग ड्रेस पसंद करते हुए भी देखा था. जिसमे की हमे मुंबई के सांताक्रुज स्थित कल्कि फैशन स्टोर में दिव्यांका अपने लिए लहंगा पसंद करती हुई दिखाई दी थी. बता दे कि भोपाल की बेटी और टीवी इंडस्ट्री की फेवरेट दुल्हन दिव्यांका की हल्दी सेरेमनी भी खास रही।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -