अब क्राइम पेट्रोल को होस्ट करेंगी दिव्यांका त्रिपाठी, सामने आया प्रोमो
अब क्राइम पेट्रोल को होस्ट करेंगी दिव्यांका त्रिपाठी, सामने आया प्रोमो
Share:

टीवी की पॉपुलर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी नए शो में दिखाई देने वाली हैं। जी हाँ, और वह भी होस्ट के रूप में। जी दरअसल इस बार दिव्यांका एक बिलकुल नए प्रोजेक्ट के साथ छोटे पर्दे पर दिखाई देने वाली हैं। जी दरअसल इस बार दिव्यांका उन महिलाओं की कहानी सामने लेकर आने वाली हैं, जिन्होंने अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज उठाई। उनका नया शो सोनी टीवी पर आने वाला है। आप देख सकते हैं उस नए शो का प्रोमो आ गया है। यह नया शो ‘क्राइम पेट्रोल सतर्क’ है जिसमे दिव्यांका होस्ट के रूप में दिखाई देने वाली हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

इस प्रोमो के कैप्शन में लिखा गया है, '#WomenAgainstCrime दिव्यांका त्रिपाठी के साथ।' वैसे ये क्राइम शो टीवी के सबसे पॉपुलर शोज में से एक है इस बात को तो आप सभी जानते ही होंगे। क्राइम पेट्रोल में अब तक कई ऐसी कहानियां दिखाई गईं हैं जिनसे हम अनजान रहे है। ऐसे इस शो के पूर्व होस्ट अनूप सोनी का डायलॉग ‘सावधान रहिए, सतर्क रहिए’ आज भी सभी को जुबानी याद है। अब इस बार ये शो कह रहा है ‘न सहमेंगी, न डरेंगी, न रुकेंगी, जाग जाग नारी तू, एक औरत पर वार अब हर औरत का भार।’

वैसे यह 21 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है और इसे दिव्यांका होस्ट करने वाली हैं। आप प्रोमो में देख सकते हैं कि दिव्यांका नारी को जागने का सन्देश दे रही हैं। वह उन्हें अन्याय के खिलाफ खड़ें होने के लिए चैलेंज कर रही हैं। इससे पहले के बारे में बात करें तो वह अब तक पॉपुलर शो ये है मोहब्बतें में नजर आती रहीं हैं लेकिन इसके ऑफ एयर हो जाने के बाद अब वह नए शो क्राइम पेट्रोल में दिखाई देंगी।

आज है सरदार पटेल की 70वीं पुण्यतिथि, PM मोदी ने किया नमन

गोवा जिला पंचायत चुनाव में BJP ने दिखाया बेहतरीन प्रदर्शन, 49 में से 32 सीटों पर जीत

यूपी चुनाव की तैयारियों में जुटे अखिलेश, कहा- बड़े नहीं, छोटे दलों से करेंगे गठबंधन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -