देखिये दिव्यांका-विवेक की रिसेप्शन पार्टी के मस्ती भरे पल......
देखिये दिव्यांका-विवेक की रिसेप्शन पार्टी के मस्ती भरे पल......
Share:

मुंबई में गुरुवार रात टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी और एक्टर विवेक दाहिया की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी हुई। इस मौके पर दिव्यंका ने डिजाइनर निलेश (एनजे) के पर्पल गाउन पहना हुआ था। वहीं, विवेक ने ब्लैक कलर का सूट पहना था। गौरतलब है कि दिव्यंका और विवेक की शादी 8 जुलाई को भोपाल में हुई थी। इसके बाद विवेक के नेटिव प्लेस चंडीगढ़ में रिसेप्शन दिया गया था।

मुंबई में हुए रिसेप्शन में एकता कपूर, उनके पिता जीतेन्द्र और मां शोभा कपूर के अलावा, मौनी रॉय, करण कुंद्रा, दीपिका सिंह, गौतम रोड़े, विशाल सिंह, पूजा गौर, सृती झा, अनिता हसनंदानी, वाहबिज दोराबजी, राजेश कुमार और चाइल्ड आर्टिस्ट रूहाणिका धवन सहित कई सेलेब्स दिव्यंका और विवेक को बधाई देने पहुंचे। अभी इन दोनों के ही हनीमून प्लान्स से जुड़ी कुछ बातें सामने आई हैं. दोनों ने खुलकर बताया कि वो नवंबर में अपने हनीमून पर जाएंगे और वो एक इंटरनेशनल ट्रिप होगी। 

टीवी की चर्चित अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी जो की सीरियल 'ये है मोहब्बतें' के बाद से ही खासा चर्चाओं में रही है. बता दे कि टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी की शादी शुक्रवार को एक्टर विवेक दाहिया से हुई। अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और उनके मंगेतर व को-एक्टर विवेक दाहिया की शादी की यह सभी तैयारियां बहुत पहले से ही मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में की जा रही थी। व चर्चा है कि दिव्यांका व विवेक 15 जुलाई को ही मुंबई के अपने नए घर में शिफ्ट होंगे।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -